यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं? UP में निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
CSJMU Recruitment 2026: जो उम्मीदवार सरकारी विश्वविद्यालय में टीचिंग फैकल्टी की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अब बढ़िया अवसर है। कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकली है। विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट csjmu.ac.in पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ध्यान दें कि फॉर्म ऑनलाइन भरने के साथ-साथ उसकी हार्ड कॉपी भी यूनिवर्सिटी को भेजनी होगी।
भर्ती के मामले में जानकारी
विश्वविद्यालय: छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJMU), कानपुर
पद: प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर
- ऑफिशियल वेबसाइट: csjmu.ac.in
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 जनवरी 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख: 23 फरवरी 2026
- हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तारीख: 28 फरवरी 2026
- आयु सीमा: UGC के नियमानुसार
- वेतन: UGC के नियमानुसार
- फेज- I: एकेडमिक स्कोर + API स्कोर + लिखित परीक्षा
- फेज- II: टीचिंग स्किल असेसमेंट + इंटरव्यू
- नोटिफिकेशन लिंक: CSJMU Faculty Recruitment 2026 Notification PDF
- ऑनलाइन आवेदन लिंक: CSJMU Faculty Vacancy 2026 Apply Online
- असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री 55% अंकों के साथ, साथ में NET/SLET/SET या PhD।
- एसोसिएट प्रोफेसर: PhD के साथ 8 साल का टीचिंग/रिसर्च अनुभव और न्यूनतम 7 प्रकाशन। मास्टर्स डिग्री 55% अंकों के साथ।
- प्रोफेसर: PhD के साथ 10 साल का अनुभव आवश्यक।
- नोट: सभी योग्यता विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी चेक किए जा सकते हैं।
- सबसे पहले CSJMU की आधिकारिक वेबसाइट
पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक खोलें।
- ऑनलाइन फॉर्म में अपनी बेसिक जानकारी, योग्यता, अनुभव, पब्लिकेशन और अचीवमेंट सही तरीके से भरें।
- जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो निर्धारित साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- सामान्य/अन्य उम्मीदवार: ₹2500
- SC/ST उम्मीदवार: ₹2000
- बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं होगा।