स्टूडेंट्स के लिए 5 जरूरी स्कील (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

स्टूडेंट्स को सीख लेना चाहिए ये 5 जरूरी स्किल्स, नौकरी में अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी करियर में तेज ग्रोथ

Career Growth Essential Skills : आज सिर्फ डिग्री या अच्छी मार्कशीट नौकरी की गारंटी नहीं देती। कंपनियां ऐसे युवाओं को प्राथमिकता देती हैं जिनके पास पढ़ाई के साथ-साथ उनमें कई स्किल्स भी हों।

हितेश तिवारी

Problem Solving Skills : आज के समय में केवल अच्छी मार्कशीट या बड़ी डिग्री हासिल करना सफलता की गारंटी नहीं माना जाता। नौकरी देने वाली कंपनियां अब ऐसे उम्मीदवारों की तलाश करती हैं जिनके पास पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक और प्रोफेशनल स्किल्स भी हों।

बदलते समय के साथ कार्यस्थल की जरूरतें भी बदल गई हैं और कंपनियां ऐसे लोगों को ज्यादा महत्व देती हैं जो टीम के साथ काम कर सकें, समस्याओं का समाधान निकाल सकें और नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढाल सकें। ऐसे में अगर छात्र कॉलेज शुरू होने से पहले ही कुछ जरूरी स्किल्स पर काम करना शुरू कर दें तो उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य के करियर में भी बड़ा फायदा मिल सकता है।

कम्युनिकेशन, टीमवर्क जैसी जरूरी स्किल्स सीखें

सबसे जरूरी स्किल्स में कम्युनिकेशन स्किल्स और टीमवर्क शामिल हैं। कम्युनिकेशन का मतलब केवल अंग्रेजी बोलना नहीं है, बल्कि अपनी बात को सही तरीके से रखना, दूसरों की बात ध्यान से सुनना और आत्मविश्वास के साथ बातचीत करना भी इसका हिस्सा है। कॉलेज में प्रेजेंटेशन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में यह स्किल काफी काम आती है।

वहीं, टीमवर्क स्किल्स भी आज की कॉर्पोरेट दुनिया में बहुत महत्वपूर्ण हो गई हैं। किसी भी कंपनी में अधिकतर काम टीम के साथ मिलकर किया जाता है। जो छात्र दूसरों के साथ तालमेल बनाना और टीम के लक्ष्य को प्राथमिकता देना सीख लेते हैं, उन्हें नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

बदलती तकनीक के दौर में एडेप्टेबिलिटी जरूरी

इसके अलावा टाइम मैनेजमेंट, प्रॉब्लम सॉल्विंग और एडेप्टेबिलिटी जैसी स्किल्स भी छात्रों के लिए जरूरी मानी जाती हैं। टाइम मैनेजमेंट छात्रों को पढ़ाई, व्यक्तिगत जीवन और अन्य गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने में मदद करता है। वहीं, समस्या समाधान और क्रिटिकल थिंकिंग स्किल्स कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने में मदद करती हैं।

तेजी से बदलती तकनीक के दौर में एडेप्टेबिलिटी भी जरूरी हो गई है क्योंकि कंपनियां ऐसे कर्मचारियों को पसंद करती हैं जो नई चीजों को जल्दी सीख सकें और बदलाव के साथ खुद को आसानी से ढाल सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि इन स्किल्स पर शुरुआती समय से काम करने वाले छात्रों को आगे चलकर बेहतर सैलरी और करियर में तेजी से आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच