SSC GD Exam 2026: परीक्षा की तारीख बदली, अब 28 नहीं इस दिन होगा एग्जाम

SSC GD Exam Update : SSC ने GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख में बदलाव किया है। पहले 28 मई को होने वाली परीक्षा अब 27 मई को आयोजित की जाएगी।
SSC has revised the GD Constable Exam 2026 schedule, and the exam will now be conducted on May 27 instead of May 28.
SSC GD परीक्षा 2026 की तारीख बदली गई (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

SSC GD Date Change : SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए नई तारीख जारी कर दी है।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पहले यह परीक्षा 28 मई 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले यानी 27 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और यात्रा से जुड़ी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख बदली

SSC ने परीक्षा तिथि बदलने के पीछे ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी को कारण बताया है। आयोग के अनुसार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा छुट्टियों के कैलेंडर में बदलाव किया गया था, जिसके चलते पहले तय की गई परीक्षा तिथि सरकारी अवकाश से टकरा रही थी। प्रशासनिक व्यवस्था और उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने परीक्षा को 27 मई को आयोजित करने का फैसला लिया है।

एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 2 से 3 दिन पहले जारी होंगे

आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। यह भर्ती परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) समेत विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में युवा हिस्सा लेते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com