काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस वर्ष CISCE बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट डिजीलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध है।
बोर्ड ने पहले ही जानकारी दी थी कि 2026 के ICSE और ISC के नतीजे 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। अब परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके डिजीलॉकर से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-
यह भी पढ़ें- CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
ICSE और ISC परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक आने पर छात्र को अनुत्तीर्ण माना जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका की रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, छात्र इम्प्रूवमेंट परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार भी कर सकते हैं।