सीबीएसई रिजल्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
करियर

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म! मूल्यांकन पूरा, डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की मिलेगी सुविधा

CBSE 12th Result 2026 Update: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, छात्र रोल नंबर और स्कूल पिन तैयार रखें। जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का पूरा तरीका।

अमन मौर्या

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार, कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है और जल्द ही बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 12वीं परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंत में ही आने की संभावना जताई गई थी। 10वीं कक्षा के नतीजे पिछले महीने 15 अप्रैल को ही जारी किया जा चुका है। इसके बाद से छात्र और परिजन 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

छात्र यहां देखें सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं के छात्र अपने बोर्ड परिणाम इन माध्यमों से देख सकते हैं-

  • https://cbseresults.nic.in/
  • https://www.cbse.gov.in/
  • डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट
  • उमंग ऐप या वेबसाइट

ये तैयारी करके बैठें

रिजल्ट देखने वाले छात्र पहले से तैयारी करके बैठें। इससे समय की बचत होगी। रिजल्ट देखने के पहले छात्र अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड और स्कूल नंबर सामने रख लें। बोर्ड द्वारा लिंक एक्टवेट करते ही छात्र अपनी पूरी डिटेल भरकर रिजल्ट प्राप्त सकते हैं। इस बार बोर्ड ने सभी स्कूलों को 6 अंकों का एक सिक्योरिटी पिन भी जारी करने का निर्देश दिया है। इसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे छात्रों को मार्कशीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट

डिजिलॉकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधार से लिंक मोबाइल नंबर से डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगइन करें। अब स्कूल से मिले सिक्योरिटी पिन की मदद से पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

18 लाख छात्रों ने दिया परीक्षा

साल 2026 में सीबीएसई के 12वीं बोर्ड में देशभर के 18 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन देशभर के 7,574 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा कार्यक्रम फरवरी से अप्रैल की लंबी अवधि तक चला।

10वीं का परिणाम अप्रैल में ही जारी

सीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पिछले कई वर्षों से मई के दूसरे हफ्ते में एक साथ घोषित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार सीबीएसई 10वी का परिणाम अप्रैल में ही जारी कर दिया गया था और 12वीं का परिणाम मई में जारी होगा।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना