परीक्षा देते हुए छात्र (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

BPSC एग्जाम पोस्टपोन! बिहार में 10 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार अब और लंबा, जानें पूरी वजह

BPSC AEDO Exam: BPSC की परीक्षा स्थगित होने से बिहार के करीब 10 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार और बढ़ गया है। आखिर परीक्षा क्यों टाली गई, नई तारीख कब आ सकती है और उम्मीदवारों को आगे क्या करना चाहिए।

प्रीति शर्मा

BPSC AEDO Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर (AEDO) परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है। यह परीक्षा 10 जनवरी से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब इसे निर्धारित तिथियों पर नहीं कराया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुछ प्रशासनिक एवं अपरिहार्य कारणों से यह फैसला लिया गया है।

यह भर्ती कुल 935 पदों के लिए निकली थी जिसमें आरक्षण के अनुसार महिलाओं के लिए रिजर्व पद 319, अनारक्षित पद 374, ईडब्ल्यूएस पद 93, एससी/एसटी पद 150 और 10 तथा बीसी/ईबीसी के 112 और 168 पद खाली हैं।

लाखों उम्मीदवारों का असर

इस साल की AEDO भर्ती प्रक्रिया में बिहार समेत देश भर से भारी संख्या में आवेदन आए थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के लिए कुल लगभग 10 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा स्थगित होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी दी गई है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर किया जाएगा।

आवेदन के अंतिम में दिखा जबरदस्त क्रेज

बीपीएससी के अनुसार इस भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के आखिरी पांच दिनों में औसतन 75000 से 85000 आवेदन प्रतिदिन प्राप्त हुए। वहीं 26 सितंबर 2025 को समाप्त हुए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दो दिनों में एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे जिससे आयोग के पोर्टल पर भारी दबाव भी दिखा था।

भर्ती परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली लिखित परीक्षा होगी। इसमें कोई साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।

अभ्यर्थी क्या करें

परीक्षा स्थगित होने के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भ्रामक खबरों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें। नई तारीखों का ऐलान होते ही एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी फिर से शुरू की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा के लिए अब उम्मीदवारों को एक से दो महीने का अतिरिक्त समय मिल सकता है।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?