FSSAI में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका! ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

FSSAI Recruitment 2025: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ग्रेजुएट उम्मीदवार तय योग्यता और प्रक्रिया के अनुसार समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
Government Job Opportunity for Graduates at FSSAI
फूड एनालिस्ट (सौ. फ्रीपिक)
Updated on

FSSAI Food Analyst Vacancy: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने फूड एनालिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन लोगों के लिए है जो खाद्य सुरक्षा और वैज्ञानिक विश्लेषण के क्षेत्र में काम विशेषज्ञता रखते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 तय की गई है। उम्मीवादर आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। जो उम्मीदवार फूड एनालिसिस, केमिस्ट्री या संबंधित वैज्ञानिक विषयों से जुड़े हैं उनके लिए खास अवसर है। जिनके पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता व अनुभव है उनके लिए यह भर्ती निकाली गई है।

कौन कर सकता है आवेदन

फूड एनालिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास विस्तृत शैक्षणिक पृष्ठभूमि होनी चाहिए। विभाग ने कुल 14 विषयों को मान्यता दी है। यदि आपके पास निम्नलिखित में से किसी भी विषय में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) या पीएचडी (PhD) की डिग्री है तो

  • केमिस्ट्री, डेयरी केमिस्ट्री, या बायोकेमिस्ट्री।
  • फूड टेक्नोलॉजी, फूड सेफ्टी, या माइक्रोबायोलॉजी।
  • एग्रीकल्चर साइंस और अन्य संबंधित वैज्ञानिक विषय।

यह भर्ती अनुभवी पेशेवरों के लिए है जिनके पास फूड एनालिसिस के क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव हो।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान दो भागों में करना होगा। सीबीटी के लिए 2500 रुपए और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 5000 रुपए शुल्क तय किया गया है जो ऑनलाइन भरा जाएगा।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में पूरा होगा जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसमें फूड केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और फूड सेफ्टी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में सीबीटी पास करने वालों को प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। इसमें लैब वर्क और एनालिसिस क्षमता की जांच होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले fssai.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Food Analyst Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और अपनी लॉगिन आईडी जनरेट करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट ले लें।
Navbharat Live
navbharatlive.com