जॉब सर्च करता युवा (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

बिहार में 10वीं-ITI वालों के लिए वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर बंपर मौका, जल्द करें आवेदन

BTSC Recruitment 2026: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें 10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

BTSC Work Inspector Job: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खास मौका सामने आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के खाली पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो यह सुनहरा मौका हाथ से न जानें दें।

इस भर्ती के लिए आवेदन उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अब तक भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है उनके लिए यह अच्छा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1114 पदों पर वर्क इंस्पेक्टर की नियुक्ति की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी विभागों में वर्क इंस्पेक्टर के पदों को भरा जाएगा। पात्रता के मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आवश्यक डिप्लोमा या डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की गणना निर्धारित कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा। जो 100 रुपए तय किया गया है।

उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। चयनित उम्मीदवारों को बिहार सरकार के निर्धारित पे-स्केल के अनुसार आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। परीक्षा की संभावित तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें और Work Inspector Recruitment 2026 का चयन करें।
  • अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
  • इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?