बीईएमएल लिमिटेड। (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

BEML में 362 ITI ऑपरेटर पदों पर भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन; बिना नेगेटिव मार्किंग होगी परीक्षा

BEML Recruitment 2026 : बीईएमएल लिमिटेड ने आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए 362 ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बीईएमएल लिमिटेड (BEML Limited) ने आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए ऑपरेटर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या KP/S/10/2026 के तहत कुल 362 रिक्तियां भरी जाएंगी। यह भर्ती टेन्योर बेसिस पर की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत आईटीआई फिटर के 127, टर्नर के 93, वेल्डर के 44, मशीनिस्ट के 40 और इलेक्ट्रिशियन के 58 पद शामिल हैं। फिटर और टर्नर ट्रेड में सबसे अधिक अवसर उपलब्ध हैं।

BEML में 362 ITI ऑपरेटर पदों पर भर्ती

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) और DGT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है। साथ ही आईटीआई में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना चाहिए।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। आयु सीमा सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 29 वर्ष, ओबीसी के लिए 32 वर्ष तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 34 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।

उम्मीदवार 10 जुलाई तक करें आवेदन

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले दो घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग और संबंधित ट्रेड से प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 16,900 रुपये बेसिक वेतन के साथ महंगाई भत्ता, एचआरए, 1,500 रुपये मासिक मेडिकल भत्ता और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस