एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां जान लें पूरी डिटेल

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2025: अगर आप एम्स में नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए भर्ती देख रहे हैं तो इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

प्रीति शर्मा

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न एम्स संस्थानों में रिक्त नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती हो सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 2025, 22 जुलाई 2025 को जारी किया गया है। नर्सिंग की फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर अपने हाथ से न जाने दें।

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों को बीएससी ऑनर्स नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग या बीएससी /पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा और कम से कम दो वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार का राज्य या इंडियन नर्सिंग काउंसिल से नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार ने 50 बेड के हॉस्पिटल में दो वर्ष तक कार्य किया हो। स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकते हैं। एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों जैसे एससी/एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। बता दें कि भर्ती के लिए चयन दो चरणों में तय होगा। जिसमें पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर मुख्य परीक्षा होगी।

कितना है परीक्षा शुल्क

अगर आप नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जिसमें जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 3000 रुपए है। एसी/एसी/ईडब्ल्यूएस के लिए यह शुल्क 2400 रुपए तय किया गया है। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 रात 11 बजे तक है।

कैसे करें आवेदन

  • भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आवेदन करने के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in/ पर विजिट करें।
  • आवेदन करने के लिए मार्कशीट, पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड अपने पास रखें।
  • अब उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें। इसके बाद पेज खुलने के बाद भर्ती के नाम के नीचे अप्लाई पर क्लिक करें।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन फीस जमा करके फॉर्म जमा करने से पहले त्रुटियां सुधार लें।
  • आवेदन को सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग