AIIMS Recruitment 2025: एम्स कल्याणी में सीनियर रेजिडेंट के 172 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो मेडिकल फील्ड में बेहतर करियर ऑप्शन तलाश रहे हैं। एम्स जैसी बड़ी संस्था में काम करने का सपना रखने वालों के लिए यह अच्छा अवसर है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2025 तय की गई है।
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू 26 और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसलिए समय रहते उम्मीदवारों को आवेदन करना जरूरी है।
इस भर्ती में कुल 172 पदों पर नियुक्ति होगी जिसमें सबसे ज्यादा पद सीनियर रेजिडेंट के हैं। इसके अलावा सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के लिए भी पद खाली हैं। जिसके लिए आप अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।यह भी पढ़ें:- यूरेनियम कॉर्पोरेशन में 10वीं पास युवा कर सकते हैं नौकरी, जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन करने की अधिकतम उम्र 45 साल है। जिसमें एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी।