(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Year Ender 2025: IPO के वो 'बाहुबली'...जिन्होंने दलाल स्ट्रीट पर मचाया गदर, दिया 125% का रिटर्न

IPO In 2025: यह साल आईपीओ बाजार के लिए वाकई 'गोल्डन ईयर' साबित हुआ है। जहां, कुछ कंपनियों ने निवेशकों को 125% तक के छप्परफाड़ रिटर्न दिए। आइए उन शेयरों के बारे में जानते हैं।

मनोज आर्या

Business Year Ender 2025: भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) की बाढ़ रही। कई नामी कंपनियों से लेकर छोटी-छोटी कंपनियों ने इस साल शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की। रिन्यूएबल एनर्जी, न्यू एज टेक स्पेस, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल इत्यादि सेक्टर की कई कंपनियां इस साल लॉन्च हुई हैं। आंकड़ों की बात करें तो, करीब 106 कंपनियों के आईपीओ इस साल लॉन्च हुए हैं।

कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। हालांकि, इन कंपनियों में से आधी से ज्यादा कंपनियां लाल निशान पर ट्रेड कर रही हैं। जो निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर नहीं हैं। वहीं, कुछ चुनिंदा आईपीओ ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का अवसर दिया हैं। आइए ऐसी ही कुछ कंपनियों के बारे में विस्तार से जानतें हैं।

1. मीशो (Meesho)

मीशो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 10 दिसंबर, 2025 को हुई थी। लिस्टिंग के दौरान ही कंपनी शेयर 46.40 फीसदी की प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे। कंपनी ने इश्यू प्राइस 111 रुपये तय किया था, वहीं लिस्टिंग 162.50 रुपये पर हुई थी। सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार, 19 दिसंबर को बीएसई पर कंपनी के शेयर 224.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। जो पिछले दिन बंद की तुलना में 4.67 फीसदी या 11 रुपये की गिरावट दिखाता है। हालांकि इश्यू प्राइस की तुलना में अब तक कंपनी के शेयर करीब 103 प्रतिशत तक उछल गए हैं। जिससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का अवसर मिला हैं।

2. आदित्य इंफोटेक (Aditya Infotech)

शेयर बाजार में आदित्य इंफोटेक कंपनी की लिस्टिंग शानदार रही थी। कंपनी शेयर पहले ही दिन 50.37 प्रतिशत या 340 रुपये के प्रीमियम पर 1015 रुपये पर लिस्ट हुए थे. कंपनी की ओर से इश्यू प्राइस 675 रुपये तय किया था।

शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई पर कंपनी के शेयर 1558.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। 52 सप्ताह के हाई लेवल के दौरान कंपनी शेयरों ने 1747.55 रुपये का आंकड़ा छूआ था। अपने इश्यू प्राइस से अब तक कंपनी शेयरों में करीब 130 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

3. Stallion India Fluorochemicals

Stallion India Fluorochemicals का आईपीओ जनवरी, 2025 में ओपन हुआ था। कंपनी ने लिस्टिंग डे की शुरुआत 30 रुपये प्रीमियम पर की थी। कंपनी की ओर से इश्यू प्राइस 90 रुपये तय किया था। शुक्रवार को बीसई पर कंपनी के शेयर 203.65 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग से लेकर अब तक करीब 125 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज