बैंक हॉलिडे (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

कल भारत बंद के साथ क्या होगी बैंकों की भी छुट्टी, इस महीने रहेगी इतनी छुट्टियां

देश के कृषि मजदूरों ने कल सरकार के विरोध में भारत बंद का आयोजन किया है। जिसके कारण आपके मन में अगर ये सवाल चल रहा है कि क्या बैंक बंद रहने वाले हैं, तो इसका जवाब आपको इस खबर में मिलेगा।

अपूर्वा नायक

किसानों और ग्रामीण मजदूरों से जुड़े संगठनों के साथ ही कई सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है। यूनियनों का दावा है कि सरकार की कुछ नीतियां मजदूर विरोधी और कॉपोरेट को सपोर्ट देने के लिए तैयार की गई है। इसीलिए इन पॉलिसी के खिलाफ ये हड़ताल की जा रही हैं।

देश के ग्रामीण इलाकों से किसानों और कृषि मजदूर के जुटने के साथ ही आयोजकों को इसकी उम्मीद है कि फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों सेक्टरों से 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी इसमें शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपके मन में ये सवाल है कि क्या कल बैंक चालू रहेंगे या बंद तो इसका जवाब आपको बताते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अमरजीत कौर ने दावा किया है कि हड़ताल में 25 करोड़ से भी ज्यादा कर्मचारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद की जा रही है। किसान और ग्रामीण कर्मचारी भी पूरे देश में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले हैं। हिंदू मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा है कि भारत बंद के कारण पोस्ट, बैंकिंग, कोयला खनन और राज्य परिवहन जैसी सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

क्या खुले रहेंगे बैंक?

9 जुलाई को भारत बंद होने के बाद भी देश के सभी बैंक खुले रहने वाले हैं। देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक बंद को लेकर अभी किसी भी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया है। जिसका साफ मतलब है कि बैंकिंग सेवाएं चालू रहने वाली हैं। सोना 4 दिनों की गिरावट के बाद फिर महंगा, चांदी में भी बढ़त जारी; देखें ताजा रेट

इन दिन बंद रहेंगे बैंक

12 जुलाई को 2 शनिवार होने के कारण बैंक बंद रह सकते हैं। 13 जुलाई को रविवार की छुट्टी रहने वाली हैं। 14 जुलाई सोमवार को शिलांग में बेह दीन्खलाम पर्व के अवसर पर स्थानीय बैंक बंद रह सकते हैं। 15 जुलाई बुधवार को देहरादून में हरेला का त्योहार होने के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। 17 जुलाई गुरुवार को शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक बंद रहने वाले हैं। 19 जुलाई शनिवार को अगरतला में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहने वाले हैं। 20 जुलाई रविवार के दिन साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। 26 जुलाई शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहने वाले हैं। 27 जुलाई रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बंद बंद रहने वाले हैं। 28 जुलाई को गंगटोक में द्रुक्पा त्से-जी के मौके पर स्थानीय बैंक बंद रहने वाले हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस