आर दुरईस्वामी, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

कौन हैं आर दुरईस्वामी, जो संभालेंगे LIC का कमान, एमडी-सीईओ पद पर हुए नियुक्त

R Doraiswamy: सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि केंद्र ने दुरईस्वामी को तीन साल की अवधि के लिए सरकारी बीमा कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है।

मनोज आर्या

LIC New MD And CEO: केंद्र सरकार ने आर दुरईस्वामी को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति से मंजूरी के बाद फाइनेंशियल सर्विस डिपार्टमेंट ने सोमवार को इस मामले से संबंधित अधिसूचना जारी की। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि केंद्र ने दुरईस्वामी को तीन साल की अवधि के लिए सरकारी बीमा कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। वह तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे और उनका कार्यकाल 28 अगस्त, 2028 को खत्म होगा। उस समय उनकी उम्र 62 वर्ष हो जाएगी।

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने 11 जून को इस पद के लिए दुरईस्वामी के नाम की सिफारिश की थी। भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व एमडी और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती का कार्यकाल सात जून को समाप्त हो गया था, जिसके बाद सरकार ने सतपाल भानु को तीन महीने के कार्यकाल के लिए एलआईसी का अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल आठ जून से सात सितंबर, 2025 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद ही आर दुरईस्वामी कार्यकाल संभालेंगे। एलआईसी में प्रबंध निदेशक और सीईओ के अलावा चार प्रबंध निदेशक होते हैं।

आर दुरईस्वामी कौन हैं?

आर दुरईस्वामी को एलआईसी में 38 वर्षों से अधिक वक्त तक विविध अनुभव है। आर दुरईस्वामी के पास ऑपरेटिंग, मार्केटिंग, प्रौद्योगिकी और बीमा शिक्षा में एक समृद्ध बैकग्राउंड है। एमडी और सीईओ के रूप में अपनी पदोन्नति से पहले वह LIC के भीतर कई लीडरशिप भूमिकाओं में जिम्मेदारी संभाली, जिसमें कार्यकारी निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्टवेयर विकास), क्षेत्रीय प्रबंधक (मार्केटिंग और मुख्य जीवन बीमा सलाहकार) और चेन्नई में दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय में पेंशन और समूह योजना विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक शामिल हैं।

इंश्योरेंस सेक्टर में व्यापक अनुभव

भारतीय जीवन बीमा निगम की अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आर दुरईस्वामी ने कोट्टायम डिवीजन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक और चेन्नई-I, तंजावुर और पुणे डिवीजनों में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर अपना योगदान दे चुके हैं। इंश्योरेंस में भी उनकी एकेडमिक बैकग्राउंड रहा है। पुणे स्थित नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी में उन्होंने एक रिसर्च सहयोगी के रूप में माइक्रोइंश्योरेंस, बीमा कानून और विनियमन, उत्पाद विकास, बीमा प्रबंधन और वित्तीय नियोजन कार्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सामग्री से संबंधित परियोजनाओं पर काम किया। वह भारतीय एक्चुअरीज संस्थान के छात्र सदस्य भी हैं। भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी, एलआईसी, वर्तमान में एक सीईओ और एमडी के नेतृत्व में है और चार अन्य प्रबंध निदेशकों द्वारा समर्थित है।

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे के दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट