अब WhatsApp से भरें LIC प्रीमियम, भारतीय जीवन बीमा निगम ने शुरू की नई डिजिटल सेवा

LIC पॉलिसी की जानकारी देख सकेंगे और सीधे उसी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम का भुगतान भी कर सकेंगे। यह सेवा न सिर्फ समय की बचत करेगी, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए बीमा सेवाओं को पहले से कहीं अधिक आसान बना देगी।
LIC whatsapp
WhatsApp पर ही अब LIC को देख सकते है। (सौ. Design)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक और डिजिटल कदम उठाया है। अब ग्राहक WhatsApp के जरिए भी अपनी LIC पॉलिसी की जानकारी देख सकेंगे और सीधे उसी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम का भुगतान भी कर सकेंगे। यह सेवा न सिर्फ समय की बचत करेगी, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए बीमा सेवाओं को पहले से कहीं अधिक आसान बना देगी।

WhatsApp के जरिए LIC प्रीमियम भरने की सुविधा

LIC ने ग्राहकों के लिए एक डेडिकेटेड WhatsApp नंबर – 8976862090 जारी किया है। इस नंबर पर रजिस्टर्ड पॉलिसीहोल्डर "Hi" लिखकर भेज सकते हैं, जिसके बाद उन्हें एक ऑटोमैटिक रिस्पॉन्स मिलेगा जिसमें विभिन्न सेवाओं के विकल्प मौजूद होंगे। इसके जरिए ग्राहक अपनी पॉलिसी डिटेल्स जान सकते हैं और UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।

CEO सिद्धार्थ मोहंती ने बताया इस सेवा का महत्व

भारतीय जीवन बीमा निगम के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने कहा – “इस नई सेवा से LIC ग्राहकों का अनुभव और भी बेहतर होगा। WhatsApp जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के जरिए लोग कहीं से भी, कभी भी प्रीमियम भर सकेंगे, जिससे कार्यक्षमता और उत्पादकता में वृद्धि होगी।”

कैसे करें इस सेवा का उपयोग?

  • सबसे पहले 8976862090 नंबर को अपने मोबाइल में सेव करें।
  • WhatsApp खोलें और इस नंबर पर "Hi" लिखकर भेजें।
  • आपको LIC का चैटबॉट रिस्पॉन्स देगा और सर्विस विकल्प दिखाएगा।
  • अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें और पॉलिसी नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आप UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

नया फीचर

LIC की यह नई WhatsApp सेवा ग्राहकों को पेपरलेस और झंझट मुक्त अनुभव देगी। डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक अहम कदम है जिससे बीमा सेवाएं और भी अधिक सुलभ होंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com