धरती के अंदर सोना। 
बिज़नेस

कहां है सोने का सबसे ज्यादा भंडार? सिर्फ इतने साल में खत्म हो जाएगा धरती का पूरा Gold

Gold Remain in Earth: भारत में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आज यानी 10 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 13046 रुपए प्रति ग्राम है। इसके भाव बढ़ने का सबसे बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ना है।

रंजन कुमार

Gold Reserve on Earth: सोने की बात आती है तो लोगों के चेहरे पर खुशी आ जाती है। इससे लोगों का बहुत ज्यादा लगाव दिखता है, क्योंकि यह कीमती धातु है। हर देश अपने-अपने सोने के भंडारण में इजाफा कर रहा। इसकी एक वजह यह भी सोना हमेशा मुसीबत के समय फायदे के रूप में काम करता है। ऐसे में सवाल है कि धरती में अब कितना सोना बचा है? मानव सभ्‍यता की शुरुआत के बाद से कितना सोना निकाल लिया गया है?

विश्‍व स्वर्ण परिषद (World Gold Council) के अनुसार जब से मानव इतिहास शुरू हुआ है, तब से अब तक धरती से कुल 2.16 लाख टन सोना निकाला जा सका है। WGC ने यह आंकड़ा साल 2024 के अंत तक का दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है अब तक निकाले गए कुल सोने में से 66 प्रतिशत सोना तो सिर्फ 1950 के बाद से निकाला गया है। अब निकाले गए कुल सोने को मापा जाए तो वह 22 मीटर के एक क्‍यूब जितना होगा, जो 4 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई होती है।

धरती में अब सिर्फ 54-70 हजार टन बचा सोना

रिपोर्ट के अनुसार, धरती के गर्भ में बहुत ज्यादा सोना नहीं बचा है। 54 हजार से 70 हजार टन सोना धरती में मौजूद है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, धरती में कुल 2.44 लाख टन सोना था। इनमें से अधिकांश हिस्सा पहले ही निकाला जा चुका है। अब सिर्फ 57 हजार टन सोना बचा है, जिसे भविष्य में धीरे-धीरे बाहर निकाला जा सकता है।

किस देश के पास कितना सोना?

सोने के भंडार की बात करें तो रूस और ऑस्ट्रेलिया के पास सबसे ज्यादा सोना है। इनके पास 12-12 हजार टन गोल्ड रिजर्व है। वैसे, विशेषज्ञों का मानना है कि धरती के केंद्र यानी कोर (core) में सोने की बहुत बड़ी मात्रा छिपी हो सकती है। इसकी मात्रा अरबों टन हो सकती है, लेकिन मौजूदा तकनीक वहां पहुंचने में सक्षम नहीं है।

हर साल 3 हजार टन निकाला जाता है सोना

दुनिया भर में हर साल 3,000 टन सोना निकाला जाता है। खनन की इस स्पीड से आने वाले 20 साल में धरती से ज्ञात सोने का भंडार पूरी तरह खत्म हो सकता है। वैसे, उम्मीद यह भी है कि नई टेक्नोलॉजी और एआई आधारित खोजों से भविष्य में सोने की नई खदान सामने आ सकते हैं।

कहां कितना होता है सोने का इस्तेमाल?

रिपोर्ट के अनुसार अब तक निकाले गए सोने का 45% गहनों, 22% सिक्कों और बार बनाने और करीब 17% केंद्रीय बैंकों में सुरक्षित रखा है। शेष हिस्सा औद्योगिक यूज और तकनीकी उपकरणों में इस्तेमाल होता है। धरती के अंदर सोने का भंडार सीमित है। इस कारण इसकी कीमत और महत्व भविष्य में और बढ़ने की संभावना है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी