पोस्ट ऑफिस स्कीम (सौजन्य: सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Post Office की इस स्कीम से होगी बंपर कमाई, टैक्स में भी मिलेगा फायदा

Post Office के द्वारा चलायी जाने वाली स्कीम्स में से Post Office Time Deposit Scheme सबसे बेहतरीन स्कीम हैं। इस स्कीम में आपको 5 साल के बाद लगभग 2 लाख का ब्याज मिल सकता है।

अपूर्वा नायक

Post Office Scheme: आज के जमाने में हर कोई बस यही सोचता है कि अपनी सेविंग ऐसी जगह इंवेस्ट करें, जहां पैसा सिक्योर भी रहे और शानदार रिटर्न भी अच्छा मिले। ऐसे में पोस्ट ऑफिस के द्वारा एक स्कीम चलायी जा रही है, जो निवेश के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

इस स्कीम में इंवेस्ट करने पर ना सिर्फ आपका पैसा सिक्योर रहता है, बल्कि आपको 7.5 फीसदी ब्याज भी मिलता है। सबसे खास बात तो ये है कि इस स्कीम में 5 सालों तक इंवेस्ट करने पर आपको ब्याज से ही 2 लाख रुपये तक की कमाई भी कर सकते हैं, आइए इस स्कीम का पूरा कैलक्यूलेशन को समझते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का सीधा फायदा बच्चे, जवान या बुजुर्गों भी ले सकते हैं। इस स्कीम में आप कम से कम 1,000 रुपये का इंवेस्टमेंट का शुरू कर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के लिए पैसा इंवेस्ट कर सकता हैं। आपको बता दें कि इंवेस्टमेंट की अवधि जितनी लंबी होगी, ब्याज की दर भी उतनी ही बेहतरीन होगी।

कैसे मिल सकता है 2 लाख रुपये का ब्याज?

अगर कोई इंवेस्टर 5 साल के लिए 5 लाख रुपये इस स्कीम में लगाता है, तो उसे 7.5 फीसदी की दर से ब्याज के अनुसार 5 साल में लगभग 2,24,974 रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर मिलेंगे। जिसका सीधा मतलब है कि केवल ब्याज से ही आपकी 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है। मूलधन को मिलाकर इस राशि से आपकी टोटल अमाउंट 7,24,974 रुपये तक हो जाएगी।

निवेश की अवधि के अनुसार मिलेगा ब्याज

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 1 साल के लिए इंवेस्ट करने पर आपको 6.9 फीसदी ब्याज मिलता है। अगर आप 2 से 3 साल के लिए पैसा निवेश करते हैं, तो ब्याज दर 7 फीसदी तक हो सकती है। लेकिन अगर आप 5 साल के लिए पैसा निवेश करते है, तो आपको सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है और आप इसमें 7.5 फीसदी ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं।

टैक्स में भी मिलेगी छूट

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की एक और सबसे खास बात तो ये है कि इस स्कीम में निवेश करने पर टैक्स छूट भी मिलती है। इनकम टैक्स की सेक्शन 80 सी के अंतर्गत आप अपनी इंवेस्टमेंट अमाउंट तक की टैक्स पर छूट पा सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि आप अपनी टैक्स सेविंग भी कर सकते हैं और साथ ही अपना पैसा भी बढ़ा सकते हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच