विराट कोहली ने अपने स्पोर्ट्स ब्रांड वन8 को एजिलिटास स्पोर्ट्स को बेच दिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

विराट कोहली ने अपना 'One8' ब्रांड एजिलिटास को बेचा, 40 करोड़ का निवेश कर नई पारी शुरू

Kohli Agilitas Deal: विराट कोहली ने अपने स्पोर्ट्स ब्रांड वन8 को एजिलिटास स्पोर्ट्स को बेच दिया है। साथ ही, उन्होंने एजिलिटास में ₹40 करोड़ का निवेश कर 1.94% हिस्सेदारी हासिल की है।

प्रिया सिंह

Virat Kohli Brand Investment: क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने कारोबारी पिच पर एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अपने स्पोर्ट्स ब्रांड वन8 (One8) को एजिलिटास स्पोर्ट्स (Agilitas Sports) को बेच दिया है। यह डील न केवल वन8 को एक स्वतंत्र ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित करेगी, बल्कि कोहली ने एजिलिटास में 40 करोड़ रुपये का निवेश कर एक नई साझेदारी की शुरुआत भी की है। यह रणनीतिक कदम उन्हें ब्रांड की ओनरशिप से हटाकर, एक इनवेस्टर और पार्टनर के रूप में नई वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को साधने में मदद करेगा।

एजिलिटास में 40 करोड़ रुपये का निवेश

विराट कोहली ने अपने स्पोर्ट्सवियर ब्रांड वन8 को एजिलिटास स्पोर्ट्स को बेचने का फैसला किया है। यह डील कोहली के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है, क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने एजिलिटास में ₹40 करोड़ का इनवेस्टमेंट भी किया है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के दस्तावेजों के अनुसार, इस निवेश के माध्यम से कोहली ने कंपलसरी कनवर्टिबल प्रेफरेंस शेयर्स (CCPS) के जरिए कंपनी में 1.94% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की है। यह निवेश पूमा इंडिया के साथ उनकी ₹110 करोड़ की लंबी एंडोर्समेंट डील खत्म होने के कुछ महीनों बाद किया गया है।

वन8 बनेगा स्वतंत्र ग्लोबल ब्रांड

एजिलिटास स्पोर्ट्स के सह-संस्थापक और सीईओ अभिषेक गंगवार (जो पहले पूमा इंडिया के एमडी थे) ने बताया कि वन8 अब एक स्वतंत्र, प्रीमियम ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड के रूप में काम करेगा। उनकी योजना वन8 को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की है। इसके लिए वे ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका जैसे महत्वपूर्ण बाजारों में डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर को अंतिम रूप दे रहे हैं। कोहली ने खुद सोशल मीडिया पर इस नई शुरुआत को लेकर उत्साह जाहिर किया और कहा कि वन8 और एजिलिटास के लिए यह उद्देश्य और महत्वाकांक्षा से प्रेरित एक नया सफर है।

एजिलिटास स्पोर्ट्स की मजबूत पृष्ठभूमि

एजिलिटास स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में एक मजबूत खिलाड़ी है। यह कंपनी मोशिको शूज की मालिक है, जो एडिडास, पूमा और न्यू बैलेंस जैसी बड़ी कंपनियों के लिए जूते बनाती है। इसके अलावा, एजिलिटास के पास इटैलियन शू ब्रांड लोटो (Lotto) के भारत में लाइसेंसिंग अधिकार भी हैं।

एजिलिटास की स्थापना दो साल पहले अभिषेक गंगवार, अमित प्रभु और अतुल बजाज ने की थी, ये तीनों पहले पूमा में काम कर चुके हैं। अब एजिलिटास, वन8 के लिए ग्लोबल स्पॉन्सरशिप डील और एथलीटों के जरिए ब्रांड की पहचान बनाने पर भी विचार कर रही है, जिससे वन8 का वैश्विक विस्तार सुनिश्चित हो सके।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट