वेदांता लिमिटेड (सौ. सोशल मीडिया )  
बिज़नेस

वेदांता के शेयरहोल्डर्स को मिलेगी गुड न्यूज, जल्द मिल सकता है भारी भरकम डिविडेंड

वेदांता लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को अपनी फाइलिंग की जारी की है। जिसमें कंपनी ने ये जानकारी दी है कि वो जल्द दी अपनी कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड जारी कर सकते हैं।

अपूर्वा नायक

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपने शेयरहोल्डर्स को एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी देने की प्लानिंग की हैं। अगर आपने वेदांता के शेयरों में निवेश किया है, तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की साबित हो सकती है। कंपनी ने घोषणा की है कि 18 जून 2025 को उनकी बोर्ड मीटिंग होने जा रही है, जिसमें डिविडेंड को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। अगर सब कुछ सही रहता है, तो ये इस साल का पहला इंटरिम डिविडेंड होगा। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख भी तय कर दी हैं।

डिविडेंड का किया ऐलान

वेदांता ने हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज को दी अपनी फाइलिंग में ये साफ कर दिया है कि यदि 18 जून 2025 की बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 24 जून 2025 हो सकती हैं। अब ये रिकॉर्ड डेट क्या होती है? तो आपको बता दें कि ये वो तारीख होती है, जिस दिन कंपनी अपने रजिस्टर को चेक करेगी कि किन-किन शेयरहोल्डर्स के पास उसकी कंपनी के शेयर हैं। अगर आपका नाम उस रिकॉर्ड में शामिल है, तो डिविडेंड का पैसा आपके अकाउंट में आएगा। आपको बता दें कि शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का सेटलमेंट एक दिन बाद में होता है। जिसका सीधा मतलब है कि आप 24 जून को वेदांता के शेयर खरीदते हैं, तो आपका नाम कंपनी के रजिस्टर में 25 जून को दर्ज हो जाएगा और क्योंकि रिकॉर्ड डेट अगर 24 जून हैं, तो आपको डिविडेंड नहीं मिलेगा। इसीलिए, अगर आप डिविडेंड का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं, तो 23 जून तक शेयर खरीदें, ताकि आपका नाम 24 जून को रजिस्टर में आ जाए। जिसका सीधा मतलब है कि इस कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आपके पास सिर्फ 23 जून तक का ही समय हैं।

वेदांता का डिविडेंड रिकॉर्ड सबसे बेस्ट

वेंदाता का नाम सुनते ही आपके मन में एक चीज जरूर आती होगी और वो है इसका हाई डिविडेंड यील्ड। आपको बता दें कि कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को लगातार भारी भरकम डिविडेंड दे रही है और यही कारण है कि निवेशकों के बीच में ये स्टॉक इतना पॉपुलर है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में वेदांता ने अपने शेयरहोल्डर्स को टोटल 35 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दिया था। कौन हैं बोइंग कंपनी के सीईओ? आखिर क्यों है इतनी चर्चाओं में

वेदांता का शेयर परफॉर्मेंस

अगर वेदांता के शेयर प्राइस की बात की जाएं, तो शुक्रवार 13 जून 2025 को वेदांता के शेयरों में 0.47 प्रतिशत की गिरावट आयी है। इस गिरावट के साथ इस कंपनी का शेयर 458.35 रुपये पर बंद हुआ है। जिसका सीधा मतलब है कि दिनभर के कारोबार में शेयर थोड़ा नीचे जरूर आया था। लेकिन अगर पिछले 1 महीने की बात की जाए, तो शेयर ने 5 प्रतिशत की बढ़त दिखायी है जिसका मतलब है कि छोटे टेन्योर में ही इंवेस्टर्स को अच्छा रिटर्न मिला है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस