यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

UP DA Hike: बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान; अब इतनी हो जाएगी डीए

UP DA Hike: सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस नए फैसले के लागू होने के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 फीसदी से 60 फीसदी हो जाएगी।

मनोज आर्या

UP Government Employees DA Hike: उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली यूपी सरकार ने कर्माचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। जून मे मिलने वाले वेतन और पेंशन में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

राज्य सरकार के इस फैसले से लगभग 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को आर्थिक लाभ पहुंचेगा। सरकार द्वारा बढ़ाया गया डीए महंगाई के बढ़ते दवाब के बीच कर्मचारियों की इनकम में राहत देने वाला माना जा रहा है।

कर्मचारियों को 60% मिलेगा महंगाई भत्ता

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस नए फैसले के लागू होने के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद योगी सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था।

कर्मचारियों को कब से मिलेगा फायदा?

राज्य सरकार के मुताबिक, मई 2026 के वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा कर्मचारियों को दिया जाएगा। चूंकि मई महीने का वेतन जून की शुरुआत में कर्मचारियों के खातों में आता है, इसलिए जून में मिलने वाली सैलरी में इसका सीधा लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के कारण कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन पहले से बढ़कर आएगा।

1 जनवरी 2026 से लागू होगा बढ़ोतरी

यूपी सरकार ने साफ कहा है कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसक मतलब यह है कि कर्मचारियों को सिर्फ आगे की सैलरी ही नहीं, बल्कि पिछले महीनों के एरियर का भी फायदा मिलेगा। जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक के चार महीनों का एरियर कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा किया जाएगा। वहीं, मई 2026 से 60 फीसदी DA का नकद भुगतान सीधे सैलरी में जोड़ा जाएगा।

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो