ट्रंप के डिनर पार्टी के दौरान टिम कुक, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

भारत में बन रहे iPhone पर ट्रंप का फुटा गुस्सा, डिनर पार्टी के दौरान टिम कुक को हड़काया

Apple Investment India: एप्पल भारत में अपने उत्पादन का बड़े स्तर पर विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने 4 करोड़ यूनिट्स से बढ़ाकर 6 करोड़ यूनिट्स उत्पादन करने के लिए लगभग 2.5 अरब डॉलर निवेश...

अमन उपाध्याय

Trump Apple Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक भव्य डिनर के दौरान एप्पल के सीईओ टिम कुक से कंपनी के निवेश को लेकर कड़े सवाल किए। ट्रंप ने कहा कि एप्पल अब अन्य जगहों पर निवेश कम कर बड़े पैमाने पर अपने घरेलू कारोबार की ओर लौट रही है। उन्होंने अपने इस बयान से भारत में एप्पल की बढ़ती गतिविधियों की ओर इशारा किया। इस बातचीत में मेटा के मार्क जुकरबर्ग, OpenAI के सैम ऑल्टमैन, गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला भी शामिल थे।

ट्रंप ने टिम कुक से कहा, “टिम, आप अमेरिका में कितनी राशि निवेश करने वाले हैं? मुझे मालूम है कि यह रकम काफी बड़ी होगी। पहले आप दूसरे देश में थे, अब आप बड़े पैमाने पर यहां लौट रहे हैं। आपका निवेश कितना होगा?”

अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश

टिम कुक ने जवाब दिया कि उनकी कंपनी अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों की सराहना करते हुए कहा, “धन्यवाद, आपने ऐसा माहौल तैयार किया जिससे हम अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश कर सके। यह आपकी नेतृत्व क्षमता और नवाचार पर ध्यान देने का सबूत है।” हालांकि, भारत में एप्पल के निर्माण को लेकर ट्रंप ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “मैंने टिम कुक के साथ अच्छा व्यवहार किया है। अब आप अमेरिका में 500 अरब डॉलर निवेश करने वाले हैं, लेकिन मैं सुन रहा हूं कि आप भारत में भी उत्पादन कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आप भारत में उत्पादन करें।”

सालाना 6 करोड़ iPhone बनाने की योजना

एप्पल ने चीन पर निर्भरता कम करने के लिए भारत में अपने उत्पादन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। कंपनी का लक्ष्य है कि भविष्य में दुनिया भर में बिकने वाले 25% iPhone भारत में ही तैयार किए जाएं। इसके लिए एप्पल भारत में सालाना 6 करोड़ iPhone बनाने की योजना बना रही है। फिलहाल भारत में इसका उत्पादन 4 करोड़ यूनिट्स है, और इसे बढ़ाने के लिए कंपनी लगभग 2.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी।

निवेश 600 अरब डॉलर है, जबकि Google के सुंदर पिचाई ने कहा कि उनका निवेश 100 अरब डॉलर से ऊपर है और अगले दो सालों में यह 250 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। Microsoft के सत्या नडेला ने बताया कि इस साल अमेरिका में कंपनी 75–80 अरब डॉलर का निवेश करेगी। ट्रंप ने इन सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “बहुत बढ़िया, हम आप पर गर्व करते हैं। इससे नई नौकरियां भी आएंगी।”

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन