गोल्ड रेट (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

शादी और त्योहार में बड़ी डिमांड फिर भी घट रहे सोने के दाम, 15 दिनों में आई इतने फीसदी की गिरावट

पिछले 15 दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 5,737 रुपए यानी 7 प्रतिशत तक सस्ता हो चुका है। 30 अक्टूबर को 24 कैरेट वाले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 79,681 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर थी, जो अब 73,944 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुकी है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : आज यानी 14 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1316 रुपये से घटकर 73,944 रुपए पर आ पहुंचा है। हालांकि इससे पहले इसके दाम 10 ग्राम के हिसाब से 75,260 रुपए था।

इतना ही नहीं आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज के चांदी के दाम में 2,189 रुपए की गिरावट आयी है, जिसके बाद ये 87,558 रुपए प्रति किलो हो है। इससे पहले चांदी के दाम 89,747 रुपए प्रति किलो था। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने रिकॉर्ड स्तर के आंकड़े को पार कर लिया है। साथ ही 30 अक्टूबर को सोने ने भी 79,681 रुपए के स्तर पर पहुंच कर अपने रिकॉर्ड स्तर को पार कर लिया था।

रिकॉर्ड स्तर को किया पार

पिछले 15 दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 5,737 रुपए यानी 7 प्रतिशत तक सस्ता हो चुका है। 30 अक्टूबर को 24 कैरेट वाले प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 79,681 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर थी, जो अब 73,944 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। इतना ही नहीं 23 अक्टूबर को चांदी के दाम 99,151 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी, जो अब 87,558 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

देश के विभिन्न शहरों में सोने के दाम

देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,500 रुपए और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 75,800 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। मुंबई में 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,350 रुपए और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 75,650 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,350 रुपए और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 75,650 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। चेन्नई में 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,350 रुपए और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 75,650 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की