- Hindi News »
- Business »
- Onion Prices Will Remain High In November Says A Research Report Of Icici Bank
नवंबर के महीने में भी रुला रहे प्याज के दाम, ICICI बैंक ने जारी की रिपोर्ट
- Written By: अपूर्वा नायक
आईसीआईसीआई बैंक की इस रिपोर्ट से ये पता चला है कि नवंबर में कुल मिलाकर सब्जियों की कीमतों में कुछ राहत देखी गई है, लेकिन प्याज की कीमतें अभी भी बढ़ी हुई हैं, जिससे भारत में मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ रहा है।

प्याड की कीमतें (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर के अहम बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक ने प्याज की कीमतों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर महीने में भी प्याज की कीमतों के दाम बढ़े हुए हैं, हालांकि इस महीने में अन्य सब्जियों की कीमतों में मासिक आधार पर 4.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर में कुल मिलाकर सब्जियों की कीमतों में कुछ राहत देखी गई है, लेकिन प्याज की कीमतें अभी भी बढ़ी हुई हैं, जिससे भारत में मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ रहा है। इसमें कहा गया है कि नवंबर में कीमतों में कुछ गिरावट देखी जा रही है। हालांकि नवंबर में प्याज की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, लेकिन नवंबर में अब तक मासिक आधार पर सब्जियों की कीमतों में 4.1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
ये भी पढ़ें :- 2024 में महंगा होगा घर बनाना, रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में होगी 11 प्रतिशत की बढ़त
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
भोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
ऑल टाइम हाई लेवल
हालांकि नवंबर में सब्जियों की कीमतों में गिरावट के बावजूद, सालाना आधार पर कीमतें अभी भी ऊंची चल रही हैं, जो अक्टूबर में साल-दर-साल 42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57 महीने के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई हैं।
कीमतों में उल्लेखनीय बढ़त
रिपोर्ट में कहा गया है कि सब्जियों की कीमतों में यह उछाल टमाटर, आलू और प्याज जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़त के कारण है। टमाटर की कीमतों में साल-दर-साल 161 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि आलू और प्याज की कीमतों में क्रमशः 65 प्रतिशत और 52 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
कमी आने का कोई संकेत नहीं
रिपोर्ट ने इस मूल्य वृद्धि का कारण अगस्त और सितंबर में भारी बारिश को बताया, जिसने आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित किया, जिसके कारण पिछले दो महीनों में मंडी में आवक में 28 प्रतिशत की गिरावट आई और अक्टूबर में महीने-दर-महीने टमाटर की कीमतों में 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि नवंबर में कुछ मंदी आई है, प्याज की कीमतें लगातार उच्च बनी हुई हैं, और इसमें कमी आने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है।
Onion prices will remain high in november says a research report of icici bank
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM










