अमेरिकी इकोनॉमी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

American Economy: ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का दिखा असर, बढ़ गई अमेरिका की GDP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है। ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण अप्रैल से जून महीने की तिमाही में अमेरिकी जीडीपी 3 प्रतिशत बढ़ी है।

अपूर्वा नायक

Trumps Tariff Policy Impact On American Economy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को रेसीप्रोकल टैरिफ लगाने का फैसला लिया था। जिसका सीधा और सकारात्मक असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर हुआ है।

आपको बता दें कि आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जून महीने वाली तिमाही में 3 फीसदी की अप्रत्याशित बढ़त दर्ज हुई है, जिससे सभी विश्लेषक हैरान रह गए हैं। इसके साथ ही अमेरिका मार्च महीने वाली तिमाही की सुस्ती से भी उभरने में सफल रहा है।

कितनी रही अमेरिका की जीडीपी

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी की ग्रोथ रेट अप्रैल से जून तिमाही में 3 फीसदी रही। इसके पहले जनवरी से मार्च तिमाही में अमेरिका की अर्थव्यवस्था में 0.5 फीसदी की गिरावट आयी थी, जो 3 साल में पहली गिरावट थी। जून तिमाही में अमेरिकी इकोनॉमी का 3 फीसदी की दर से बढ़ना अर्थशास्त्रियों के अनुमानों से अधिक है। विश्लेषकों ने इस तिमाही में केवल 2 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद की थी।

एक्सपर्ट्स क्या बोले?

विश्लेषकों का मानना था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अप्रैल में कई व्यापारिक साझेदार देशों पर उच्च सीमा शु्ल्क लगाने के फैसले से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा। हालांकि, कुछ दिन बाद ही इस शुल्क को 90 दिन के लिए टाल दिया गया था। यह उछाल मुख्य रूप से आयात में भारी गिरावट की वजह से आई है। हालांकि, आलोच्य तिमाही में उपभोक्ता खर्च मामूली सुधार के साथ 1.4 प्रतिशत रहा लेकिन निजी निवेश में 15.6 प्रतिशत की गिरावट आई।

बुनियादी आर्थिक मजबूती को दर्शाने वाला संकेतक भी कमजोर पड़ा और इसकी वृद्धि दर पिछली तिमाही में 1.2 प्रतिशत रही। यह मार्च तिमाही के 1.9 प्रतिशत से कम और दिसंबर, 2022 के बाद सबसे कमजोर है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीडीपी आंकड़े को उम्मीद से बेहतर बताया और फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की मांग दोहराई। उन्होंने दोहराया कि शुल्क अमेरिकी उद्योग को सुरक्षा प्रदान करते हैं, जबकि मुख्यधारा के अर्थशास्त्री इससे असहमत हैं। हालांकि ‘नेशनवाइड' की प्रमुख अर्थशास्त्री कैथी बोस्तजेनसिच ने कहा है कि मुख्य आंकड़े अमेरिका के वास्तविक आर्थिक प्रदर्शन को छुपा रहे हैं। यह शुल्कों के असर से धीमा पड़ रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय