कॉन्सेप्ट फोटो  (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

TCS से लेकर ओला इलेक्ट्रिक तक, इस हफ्ते निवेशकों पर होगी पैसों की बारिश; चेक करें पूरी कॉर्पोरेट एक्शन लिस्ट

Corporate Actions This Week: इस हफ्ते TCS, ओला इलेक्ट्रिक और अन्य कंपनियों के बड़े कॉर्पोरेट एक्शन से निवेशकों को मिलेगा फायदा। जानें डिविडेंड, राइट इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू की पूरी डिटेल्स।

मनोज आर्या

Corporate Actions This Week: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, आनंद राठी वेल्थ और केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी जैसी कई लिस्टेड कंपनियां आने वाले हफ्ते में बड़े कॉर्पोरेट एक्शन लेने वाली हैं, जिनकी एक्स-डेट 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2026 के बीच होगी।

इन कॉर्पोरेट एक्शन में डिविडेंड पेआउट, बोनस इश्यू, राइट इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और शेयर्स कंसोलिडेशन शामिल हैं।

लाभांश (Dividend)

  • TCS बुधवार, 14 अक्टूबर को 12 रुपये प्रति शेयर के एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

  • वेदांता बुधवार, 14 अक्टूबर को 5 रुपये प्रति शेयर के एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

  • आनंद राठी वेल्थ गुरुवार, 15 अक्टूबर को 4 रुपये प्रति शेयर के एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

  • केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी शुक्रवार, 16 अक्टूबर को 2 रुपये प्रति शेयर के एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

इक्विटी शेयर्स का राइट इश्यू

इक्विटी शेयर्स का राइट इश्यू एक कॉर्पोरेट एक्शन है। जब लिस्टेड कंपनी या फर्म मौजूदा शेयरहोल्डर्स को उनकी शेयरहोल्डिंग के हिसाब से डिस्काउंटेड रेट पर अतिरिक्त शेयर्स खरीदने का अधिकार देकर फंड जुटाती है।

  • ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इक्विटी शेयर्स के राइट इश्यू की एक्स-डेट मंगलवार, 13 अक्टूबर है।

  • कॉन्टिनेंटल कंट्रोल्स के इक्विटी शेयर्स के राइट इश्यू की एक्स-डेट बुधवार, 14 अक्टूबर है।

  • शिवम ऑटोटेक के इक्विटी शेयर्स के राइट इश्यू की एक्स-डेट गुरुवार, 15 अक्टूबर है।

  • श्रद्धा प्राइम प्रोजेक्ट्स के इक्विटी शेयर्स के राइट इश्यू की एक्स-डेट गुरुवार, 15 अक्टूबर है।

स्टॉक स्प्लिट (Stoc Split)

स्टॉक स्प्लिट एक कॉर्पोरेट एक्शन है। जब कोई कंपनी शेयरहोल्डर्स को अतिरिक्त शेयर जारी करती है, जिसका मकसद स्प्लिट के बाद शेयरों की कीमत कम होने पर लिक्विडिटी बढ़ाना होता है।

  • समोर रियलिटी ने ₹10 फेस वैल्यू से ₹2 तक के स्टॉक स्प्लिट के लिए गुरुवार, 15 अक्टूबर को एक्स-डेट तय किया है।

  • बंसल वायर इंडस्ट्रीज ने ₹5 फेस वैल्यू से ₹1 तक के स्टॉक स्प्लिट के लिए शुक्रवार, 16 अक्टूबर को एक्स-डेट तय किया है।

बोनस इश्यू (Bonus Issue)

  • बोनस इश्यू एक कॉर्पोरेट एक्शन है जिसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स को एक्स्ट्रा शेयर दिए जाते हैं।

  • JOJO ने 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू अनाउंस किया। बोनस इश्यू की एक्स-डेट सोमवार, 12 अक्टूबर है।

शेयर्स का कंसोलिडेशन

इसे रिवर्स स्टॉक स्प्लिट भी कहा जाता है, शेयर्स का कंसोलिडेशन एक कॉर्पोरेट एक्शन है जब कोई कंपनी या फर्म मौजूदा शेयर्स को मिलाकर अपने बकाया शेयरों की टोटल संख्या को एक सिंगल शेयर में कम कर देती है।

  • AvenuesAI के शेयर्स के कंसोलिडेशन की एक्स-डेट मंगलवार, 13 अक्टूबर है।

  • Noble Polymers के शेयर्स के कंसोलिडेशन की एक्स-डेट शुक्रवार, 16 अक्टूबर है।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश