सुजलॉन एनर्जी, (फाइल फोटो)  
बिज़नेस

इन 3 कारणों से गिरा Suzlon Energy का शेयर, 11 महीने में ₹40,000 करोड़ स्वाहा

Suzlon Share Price: घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली। हालांकि, सुजलॉन एनर्जी के शेयर में गिरावट की सिलसिला जारी रही है। एक समय में कंपनी का शेयर 5 फीसदी लुढ़क गया।

मनोज आर्या

Suzlon Share Price: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी की सोमवार, 18 अगस्त को बढ़त देखने को मिला। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार किए। सेंसेक्स 676.09 अंक 0.84 प्रतिशत की उछाल के साथ 81,273.75 पर कारोबार के अंत में बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 245.65 अंक या 1.00 प्रतिशत चढ़कर 24,876.95 पर क्लोज हुआ।

हालांकि, इस तेजी के बीच भी Suzlon Energy का शेयर 5% से ज्यादा गिरकर ₹56.63 के लो तक चला गया। यह लगातार चौथा दिन है जब शेयर टूटा है। चार दिन में ही स्टॉक 10.5% नीचे आ चुका है, जबकि बाजार में तेजी बनी रही।

हालंकि, निवेशक यह नहीं समझ पा रहे हैं कि शेयर बाजार में अच्छी शुरूआत के बाद भी यह शेयर क्यों लुढ़क गया है। सुजलॉन एनर्जी की शेयर में गिरावट की वजह है वित्त वर्ष 2025-26 के पहली तिमाही के नतीजों में निराशा। कंपनी ने तिमाही नतीजों में बताया है कि टैक्स चार्ज 134 करोड़ रुपये के कारण PAT उम्मीद से कम रहा। पहली तिमाही में मुनाफा 324 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल 302 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के CFO का इस्तीफा

बता दें कि सुजलॉन एनर्जी के सीएफओ हिमांशु मोदी 31 अगस्त के बाद से अपने पद से हटने का ऐलान किया है। जिससे निवेशकों की सेंटीमेंट कमोजर हुई है। वहीं, सेक्टर प्रेशर का भी मिला-जुला असर देखने को मिला। पावर सेक्टर में पिछले साल जोरदार रैली के बाद अब कंसॉलिडेशन का दौर है, वैल्यूएशन ऊंचे होने से निवेशक सतर्क हैं।लॉन्ग-टर्म पॉजिटिव: Suzlon के पास 3 GW से ज्यादा का ऑर्डरबुक है और FY26 में 60% ग्रोथ का गाइडेंस दिया है।

स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार

ICICI Securities ने स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखा है, वहीं टारगेट 76 रुपये के स्तर को रखा है। सरकारी सपोर्ट की बात करें तो भारत में विंड इक्विपमेंट में घरेलू सोर्सिंग बढ़ाने का नियम आया है, Suzlon का 40% मार्केट शेयर है, इससे फायदा होगा। आगे देखना होगा कि क्या कंपनी का शेयर वापसी करता है और गिरावट की ओर रूक करता है।

टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

स्टॉक ने लगातार 2 दिन 61.75 रुपये का सपोर्ट तोड़ दिया है। शॉर्ट-टर्म में स्टॉक 55–53 रुपये तक फिसल सकता है, वहीं से सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिसर्च हेड अंशुल जैन के मुताबिक, इस लेवल से पॉजिटिव रिएक्शन आए तो मीडियम टर्म में खरीदारी का मौका बन सकता है।

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?