पेट्रोल पंप, (सोर्स- सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट

Government update on Petrol and Diesel: मंत्रालय के अनुसार, पिछले तीन दिनों में लगभग 1.32 करोड़ बुकिंग के मुकाबले करीब 1.34 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई।

मनोज आर्या

Government update on Petrol and Diesel: केंद्र सरकार ने एक बार फिर लोगों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी नहीं करने की अपील की है। पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह स्थिर है। मंत्रालय ने साफ किया कि कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी दबाव जरूर देखा गया है, लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार सप्लाई की निगरानी और समन्वित वितरण के जरिए स्थिति को संभाल रही हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मंत्रालय ने कहा कि नागरिक केवल अपनी जरूरतों के हिसाब से ही ईंधन खरीदें और पैनिक बाइंग से बचें। मंत्रालय ने कहा कि जिम्मेदार खपत और जनता का सहयोग मौजूदा अधिक मांग वाले दौर में सभी के लिए ईंधन की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक

इससे पहले गुरुवार को सरकार ने कहा था कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सरकार ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की अनावश्यक खरीदारी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि सप्लाई बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि लोग अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। सरकार के मुताबिक, बढ़ती मांग के बावजूद सप्लाई चेन लगातार सक्रिय है और स्थिति नियंत्रण में है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि 20 मई को ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग उद्योग स्तर पर लगभग 99 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं, सिलेंडर की कालाबाजारी और डायवर्जन रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी में भी तेजी आई है, जो बढ़कर करीब 96 प्रतिशत हो गई है।

तीन दिनों 1.34 करोड़ सिलेंडर की डिलीवरी

मंत्रालय के अनुसार, पिछले तीन दिनों में लगभग 1.32 करोड़ बुकिंग के मुकाबले करीब 1.34 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई। केवल बुधवार को ही करीब 45.36 लाख बुकिंग के मुकाबले 47.51 लाख सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए। सरकार ने बताया कि पिछले तीन दिनों में करीब 1.87 लाख 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर भी बेचे गए हैं। वहीं, मार्च से अब तक लगभग 7.64 लाख पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए जा चुके हैं और अतिरिक्त 2.81 लाख कनेक्शनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस तरह कुल 10.45 लाख पीएनजी कनेक्शनों का विस्तार किया गया है।

इसके अलावा करीब 7.99 लाख नए ग्राहकों ने भी गैस कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है। मंत्रालय का कहना है कि लगातार बढ़ती मांग के बावजूद सप्लाई व्यवस्था मजबूत बनी हुई है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार