शेयर बाजार में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market Crash: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 155 अंक टूटकर, निफ्टी में भी गिरावट

Indian stock market: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी फैसले से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 83,175.29 और निफ्टी 25,600 पर; IT शेयरों में भारी बिकवाली।

अक्षय साहू

Share Market Today: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी के फैसले से पहले ही शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 155 अंक टूटकर 83,175.29 पर और निफ्टी 25,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट का कारण वैश्विक स्तर पर बदलता सेंटिमेंट बताया जा रहा है।

बीएसई टॉप 30 में 12 शेयर गिरावट में

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 12 शेयर टूटकर और 18 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है, जिसमें टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो शामिल हैं। इसके अलावा एनटीपीसी, एचडीएफसी और मारुति भी गिरावट के प्रमुख शेयरों में रहे।

आज RBI का रेपो रेट फैसला

आज RBI की मॉनिटरी पॉलिसी बैठक का फैसला घोषित किया जाएगा। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट और GDP अनुमान की घोषणा करेंगे। RBI की 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक 4 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 6 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है। आज सुबह RBI अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान करेगा, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला रेपो रेट को लेकर लिया जाएगा।

इसके बाद RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा दोपहर में मीडिया से मुखातिब होंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे महंगाई, आर्थिक विकास, ब्याज दरों और लिक्विडिटी पर RBI का रुख स्पष्ट करेंगे।

निफ्टी 50 में 33 कंपनियों के शेयर गिरावट में

आज निफ्टी 50 की 33 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स के 30 में से केवल 16 शेयर हरे निशान में खुले।

सबसे अधिक बढ़त:

बजाज फाइनेंस +1.29%

सबसे अधिक गिरावट:

एनटीपीसी -1.32%

हरे निशान में खुले प्रमुख शेयर

  • कोटक महिंद्रा बैंक +0.94%
  • ट्रेंट +0.56%
  • बजाज फिनसर्व +0.52%
  • पावरग्रिड +0.41%
  • ICICI बैंक +0.38%
  • भारती एयरटेल +0.26%
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर +0.21%
  • एटरनल +0.21%
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा +0.17%
  • सन फार्मा +0.13%
  • अडाणी पोर्ट्स +0.12%
  • एक्सिस बैंक +0.11%
  • टाइटन +0.09%
  • L&T +0.04%
  • एशियन पेंट्स +0.03%

 गिरावट के साथ खुले प्रमुख शेयर

  • टाटा स्टील -1.16%
  • HDFC बैंक -0.80%
  • TCS -0.80%
  • मारुति सुजुकी -0.77%
  • HCL टेक -0.73%
  • BEL -0.65%
  • टेक महिंद्रा -0.56%
  • इंफोसिस -0.51%
  • SBI -0.48%
  • ITC -0.32%
  • इंडिगो -0.26%
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज -0.14%
  • अल्ट्राटेक सीमेंट -0.11%

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना