शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत, 300 अंकों से अधिक उछला सेंसेक्स; तेजी में ये स्टॉक्स

Share Market: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो FMCG और आईटी इंडेक्स पर दबाव देखा जा रहा है। वहीं, मेटल और रियल्टी जैसे इंडेक्स दम दिखा रहे हैं। Eternal जैसे स्टॉक्स में गिरावट देखी जा रही है।

मनोज आर्या

Share Market Update Today: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार, 13 नवंबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। सुबह 11:08 बजे के करीब बीएसई सेंसेक्स 330.43 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,796.94 अंकों पर कारोबार रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 75.85 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,951.65 पर पहुंच गया।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप शेयर में उछाल देखने को मिल रही है। जहां ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा और यह 300 से अधिक अंकों की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। बैंकिग सेक्टर के शेयरों में भी जमकर खरीदारी नजर आ रही है।

आज के टॉप गेनर्स

  • एशियन पेंट
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • टाटा स्टील
  • भारती एयरटेल
  • बजाज फिनसर्व

आज के टॉप लूजर्स

  • इटर्नल
  • टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल लिमिटेड
  • टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स
  • भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा

किन कारणों से उछला शेयर बाजार?

बाजार में तेजी के पीछे कई सारे फैक्टर्स हैं। शटडाउन खत्म होने की उम्मीदों के बीच अमेरिकी बाजार लाइफ हाई पर है। बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल आएगा और फिलहाल सभी एग्जिट पोल्स में NDA की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि, शुक्रवार को परिणाम अनुरूप नहीं आने पर बाजार का सेंटिमेंट कमजोर होगा।

घरेलू शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली कम हुई है और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की खरीदारी लगातार जारी है। Q2 रिजल्ट्स ठीक ठाक ही रहे हैं और यह अपने आखिरी चरण में है। महंगाई कई सालों के न्यूनतम स्तर पर है।

आज फोकस में रहेंगे ये शेयर

बुधवार को Pfizer, Mamaearth, Asian Paints, Tata Steel, Ashok Leyland, HAL जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजे आए थे। आज इन स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखा जा रहा है। आज Alkem Lab , Bharat Dynamics, Hero Motocorp, NBCC, PG Electroplast, Voltas, GMR Airports जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे। ऐसे में आज इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं।

बाजार में कहां दिख रहा दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो FMCG और आईटी इंडेक्स पर दबाव देखा जा रहा है। वहीं, मेटल और रियल्टी जैसे इंडेक्स दम दिखा रहे हैं। सेंसेक्स के टॉप-30 स्टॉक्स में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और ICICI बैंक टॉप गेनर्स हैं और इनमें 2.5% तक की तेजी है। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स यानी TMCV, इन्फोसिस, Eternal जैसे स्टॉक्स में गिरावट है और इनमें 3% तक की गिरावट देखी जा रही है।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट