-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Today Sensex Rise By 455 Points Nifty Aslo Rise
मजबूत वैश्विक संकेत से शेयर बाजार में रौनक, हरे निशान में खुला सेंसेक्स; निफ्टी में भी उछाल
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका-भारत ट्रेड डील जल्द पूरी होने की संभावना और बिहार के चुनावों में एक्जिट पोल में NDA के आगे रहने की उम्मीद के कारण शेयर बाजार हरे निशान में खुला।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market: मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 455 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,321 और निफ्टी 131 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,826 पर था। शुरुआती सत्र में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे।
निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.28 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.69 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.59 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.66 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.57 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.60 और निफ्टी कमोडिटीज 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
लार्जकैप और मिडकैप में तेजी
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 342 अंक या 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,769 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,200 पर था। सेंसेक्स पैक में टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, इटरनल (जोमैटो), भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड गेनर्स थे। बीईएल, एचयूएल, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, आईटीसी और सनफार्मा लूजर्स थे।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील जल्द पूरी होने की संभावना और बिहार के चुनावों में एक्जिट पोल में एनडीए के आगे रहने की उम्मीद के कारण शेयर बाजार हरे निशान में खुला। इससे आने वाले समय में भी बाजार में तेजी बनी रह सकती है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सोल, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि टोक्यो और शंघाई लाल निशान में थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले बंद हुए थे।
वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 120 अंक मजबूत होकर 25694 पर बंद हुआ था। SGX Nifty में 150 अंकों से अधिक मजबूती है जो आज बाजार के गैप-अप के साथ खुलने की तरफ इशारा कर रहा है। टेक्निकल सेट-अप के आधार पर निफ्टी ने 20-day DEMA 25600 के ऊपर क्लोजिंग दिया है जो मजबूती की तरफ इशारा कर रहा है। 25800 का स्तर पार करने के बाद यहां फ्रेश तेजी देखी जा सकती है। निफ्टी का इमीडिएट सपोर्ट 25500 की रेंज में है और यह अब 26000-26100 की तरफ मूव करेगा।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Rate: सोना हुआ सस्ता, तो चांदी में आई उछाल; यहां देखें आज का ताजा भाव
बीते कारोबारी दिन बिकवाल रहे थे FIIs
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार दूसरे दिन 11 नवंबर को अपनी बिकवाली जारी रखी और 803 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इस महीने अब तक अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 2188 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Share market update today sensex rise by 455 points nifty aslo rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














