शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

शेयर मार्केट में फिर गिरावट, 368 अंक लुढ़ककर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल

Share Market: शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत या 80 अंक बढ़कर 80,684 पर पहुंच गया और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,612 स्तर पर पहुंच गया।

मनोज आर्या

Share Market Closing Update: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.49 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,235.59 और निफ्टी 97.65 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,487.40 पर बंद हुआ।

गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 467.05 अंक या 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 55,043.70 पर था। इसके साथ फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, एफएमसीजी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।

निफ्टी मिडकैप में भी गिरावट

इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला रुझान देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 154.15 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 56,324.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6.40 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,498.10 पर था। सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे।

आज के टॉप गेनर्स

  • मारुति सुजुकी
  • टेक महिंद्रा
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • एनटीपीसी ट
  • टाटा स्टील

आज के टॉप लूजर्स

  • बजाज फाइनेंस
  • ट्रेंट
  • एचयूएल,
  • एचडीएफसी बैंक,
  • इटर्नल

विश्लेषकों ने क्या कहा?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े फेड के नीतिगत रुख को प्रभावित कर सकते हैं। इस बीच, घरेलू महंगाई आरबीआई की सीमा से नीचे बनी रहने की उम्मीद है। सेक्टरोल आधार पर, हेल्थकेयर सर्विसेज और ऑटोमोबाइल शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि फाइनेंशियल और रियल एस्टेट शेयरों ने इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। निकट भविष्य में शेयर विशेष गतिविधियां जारी रहने की संभावना है क्योंकि निवेशकों का ध्यान अस्थिरता से निपटने के लिए घरेलू उपभोग-आधारित क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा।

हरे निशान में हुई थी कारोबार की शुरुआत

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत या 80 अंक बढ़कर 80,684 पर पहुंच गया और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,612 स्तर पर पहुंच गया। एशियाई बाजार मैक्सिमम बढ़त में रहे। जापान का निक्केई 2.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.41 प्रतिशत और शेन्जेन कंपोजिट में 0.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

FIIs रहे बिकवाल

हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक स्थिर रहा और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.40 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने 1,202.65 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII 5,972.36 करोड़ रुपए के शुद्ध खरीदार रहे।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया