शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Share Market: शेयर बाजार में बंपर उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी में लगी रेस; टाटा का ये स्टॉक मचा रहा धमाल

Share Market: इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से उछाल देखने को मिल रही है। आज बुधवार को भी बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक पूरी मजबूती के साथ कारोबार के लिए खुले।

मनोज आर्या

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार, 10 सितंबर को बड़ी तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। ट्रेड शुरू होती ही बीएसई सेंसेक्स 371.92 अंक या 0.46 प्रतिशत की उछाल के साथ 81,473.24 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 96.70 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24,965.30 पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि ऑटो सेक्टर 198.91 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 60,440.81 पर कारोबार कर रहा है। वहीं बैंकिंग सेक्टर में 300 से अधिक अंकों की तेजी जारी है और इस इंडेक्स में कोटक बैंक नंबर एक पर बना हुआ है। एनर्जी सेक्टर में हल्की तेजी है। हालांकि, यह हरे और लाल निशान के बीच संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा है।

आज के टॉप गेनर्स

  • एचसीएल टेक
  • टीसीएस
  • टेक महिंद्रा
  • एल एंडी टी
  • इन्फोसिस

आज के टॉप लूजर्स

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • मारुति
  • टाटा मोटर्स
  • सनफॉर्मा
  • इटर्नल

मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

बता दें कि आज सुबह निफ्टी निफ्टी में 62 अंकों की तेजी देखी गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी मंगलवार को खरीदारी की, ये भी एक पॉजिटिव ट्रिगर हो सकता है। निफ्टी पर 24,400 से 24,600 का कुशन बना हुआ है नीचे के स्तरों पर। वहीं, कल निफ्टी ने 24,850 के ऊपर क्लोजिंग दी। आईटी और बैंकिंग शेयरों में मजबूती से बाजार को सपोर्ट मिल सकता है। लेकिन आज के ट्रेडिंग सेशन के लिए ट्रिगर्स कहां से आ रहे हैं? आज शेयर बाजार खुलने से पहले कुछ अहम खबरें और ट्रिगर्स सामने आ रहे हैं, जिन पर निवेशकों की निगाहें रहेंगी।

भारत के साथ ट्रेड डील पर बातचीत जारी- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि भारत के साथ ट्रेड डील पर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा दोनों देश मिलकर इसका हल निकालेंगे और आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री मोदी से इस पर चर्चा करेंगे। यह खबर भारतीय निवेशकों के लिए अच्छी मानी जा रही है और आज के बाजार में इससे पॉजिटिव मूड बन सकता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सत्रो से शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है, जो निवेशकों के लिए काफी सकारात्मक है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात