शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

हफ्ते के पहले दिन बाजार में छायी हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज

सोमवार को शुरूआती कारोबार में शेयर बाजार में हरियाली छायी हुई है। इस दिन के प्री ओपनिंग मार्केट में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखने को मिला है। साथ ही मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त देखने को मिली है।

अपूर्वा नायक

मुंबई : हफ्ते के पहले दिन ही शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त देखने को मिली है। प्री ओपनिंग मार्केट में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त दर्ज हुई है। सोमवार के शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 276.56 अंक की बढ़त के साथ 81,965.01 अंक के स्तर पर पहुंच चुका है। साथ ही निफ्टी भी 63.75 अंक की उछाल के साथ 25,078.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में 30 में से 18 कंपनियों के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 12 शेयरों में गिरावट बनी हुई है। सेंसेक्स में लिस्टेड आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स के शेयरों में बढ़त देखी जा सकती है। टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

रुपये को मिली मजबूती

इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया सोमवार को प्री ओपनिंग कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, देश का विदेशी मुद्रा स्टोरेज शुक्रवार को बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था, जिससे लोकल करेंसी यानी रुपये को और मजबूती मिली।

83.96 प्रति डॉलर पर खुला रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.96 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव से 3 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। शुरुआती सौदों के बाद यह 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 2 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.99 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.50 पर रहा।

इतनी कीमत के शेयर बेचे

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,896.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट