शेयर बाजार (सौ. फाइल फोटो ) 
बिज़नेस

शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव, एफपीआई में फिर भी निवेशकों का विश्वास बरकरार

शेयर बाजार के कारोबार में आज उतार चढ़ाव देखने के लिए मिला है। आज प्री ओपनिंग सेशन में गिरावट आने के कुछ देर बाद ही बाजार खतरे के लाल निशान से संभलकर चढ़ता हुआ नजर आया है।

अपूर्वा नायक

मुंबई: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शुरूआती गिरावट के बाद शेयर मार्केट में उछाल आया है। प्री ओपनिंग सेशन में जहां सुबह बाजार लाल निशान के साथ ओपन हुआ था, वहीं थोड़ी देर बाद बाजार के दोनों सूचकांकों हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

बीएसई के सेंसेक्स में आज 73.06 यानी 0.085 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,400.44 अंकों पर कारोबार कर रहा है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी 19.65 अंकों की बढ़त के साथ 25,039.45 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी

बताया जा रहा है कि दिग्गज आईटी कंपनी जैसे कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के स्टॉक्स गिरने के कारण बाजार खतरे के लाल निशान के साथ ओपन हुआ था। हालांकि बाद में रिकवरी के दौरान बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों के ऊपर जाने के कारण शेयर मार्केट का रुख उचार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग दिन यानी शुक्रवार को शेयर मार्केट में गिरावट देखने के लिए मिली थी। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज शुरूआती कारोबार के दौरान 200.15 अंकों यानी 0.24 प्रतिशत नीचे गिरकर 82,330.59 के लेवल पर क्लोज हुआ था। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 42.30 अंकों यानी 0.17 प्रतिशत फिसलकर 25,019.80 के लेवल पर बंद हुआ था।

एफपीआई का भरोसा बरकरार

यूएस के रेटिंग में कटौती के कारण अमेरिकी मार्केट में गिरावट देखने के लिए मिली थी। जिसके कारण वहां का सूचकांक डाउ जोन्स भी तकरीबन 300 अंक नीचे गिर गया है। साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफपीआई का इंडियन शेयर मार्केट पर विश्वास बरकरार है।

ग्लोबल अनुकूल परिस्थितियों और मजबूत बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण इस महीने अब तक एफपीआई ने इंडियन शेयरों में 18,620 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया है। इससे पहले भी अप्रैल के महीने में उन्होंने शेयरों में 4,223 करोड़ रुपये डाले थे। ये 3 महीनों बाद इंडियन शेयरों में उनका पहला नेट इंवेस्टमेंट था।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील