आज शेयर बाजार में गिरावट (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार

Share Market: पिछले पांच दिनों से घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी के बाद आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां निफ्टी और सेंसेक्स काफी नीचे लुढ़कर कारोबार के लिए खुले।

मनोज आर्या

Share Market Opening Bell 8th July: भारतीय शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी के बाद आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार के लिए खुले। शुरुआती ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 435.11 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ  77,745.61 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं एनएसई निफ्टी 138.70 अंक या -0.57 प्रतिशत टूटकर 24,260.00 पर ट्रेड कर रहा है। घरेलू बाजार में गिरावट की असली वजह अमेरिका के ईरान पर हमले को बताया जा रहा है।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 169 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,116 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 55 अंक या 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,164 अंक पर था।

ऑयल और गैस स्टॉक्स पर ज्यादा असर

सूचकांकों में सबसे अधिक दबाव ऑयल एवं गैस और ऑटो स्टॉक्स पर देखा जा रहा था। निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर थे। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी आईटी और निफ्टी इंडिया डिफेंस हरे निशान में थे।

आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। इंडिगो, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, एचयूएल , अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, बीईएल, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, ट्रेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे।

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और सोल लाल निशान में थे, जबकि शंघाई और हांगकांग हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे। बाजार में गिरावट की वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर ताजा हमले करना और ईरान के तेल बेचने के लाइसेंस को रद्द करना है।

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा

अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान पर नए हमले होर्मुज के गुजर रहे तीन तेल से लदे जहाजों पर हमले के बाद किए गए हैं। इससे दोनों देशों में फिर से तनाव बढ़ गया है।इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72.33 डॉलर प्रति बैरल पर था।

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज