शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/ नवभारत) 
बिज़नेस

Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को तेजी के संकेत में मिल रही हैं। बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ बाजार बंद होने के बाद आज हरे निशान में कारोबार के लिए खुला।

मनोज आर्या

Share Market Opening Bell 9th July 2026: घरेलू शेयर बाजार आज गुरुवार, 9 जुलाई को कारोबार के लिए हरे निशान में खुला। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। मार्केट की शुरुआत ट्रेड में बीएसई सेंसेक्स 310.52  अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 76,814.12 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 142.00 अंक या 0.59 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,024.05 पर नजर आया। पिछले सत्र यानी की बुधवार को घरेलू बाजार में आई बड़ी गिरावट के बाद यह अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।

शुरुआती कारोबार के दौरान मिडकैप, स्मॉलकैप और लॉर्जकैप शेयरों में मजबूती नजर आ रही है। डिफेंस इंडेक्स में भी हल्की तेजी बनी हुई है। पावर और एनर्जी इंडेक्स 18.80 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर ट्रेड कर रहा है। घरेलू शेयर बाजार आज सबसे अधिक तेजी ऑटो सेक्टर में देखा जा रहा है। यह इंडेक्स 343 अंकों से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। इस इंडेक्स में टीवीएस मोटर टॉप पर बनी हुई है।

आज के टॉप-5 गेनर्स

  • ETERNAL- इटर्नल
  • SUNPHARMA- सनफॉर्मा
  • BHARTIARTL- भारतीय एयरटेल
  • TITAN- टाइटन
  • LT- एल एंड टी

आज के टॉप-5 लूजर्स

  • INFY- इन्फोसिस
  • HCLTECH- टेक महिंद्रा
  • TCS- टीसीएस
  • TECHM- टेक महिंद्रा
  • BAJFINANCE- बजाज फाइनेंस

सेंसेक्स पैक में इटर्नल, सनफार्मा, टाइटन, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बीईएल, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईटीसी और एचयूएल गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी लूजर्स थे।

लाल निशान में निफ्टी आईटी

बाजार की तेजी का नेतृत्व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी टॉप गेनर्स थे। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी एफएमसीजी भी हरे निशान में थे। सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल लाल निशान में थे।

घरेलू बाजार में FIIs की चाल

जानकारों के मुताबिक, बाजार में तेजी की वजह निचले स्तरों पर निवेशकों की ओर से निवेश करना है। इसके साथ विदेशी निवेशकों के लगातार छह दिनों से खरीदार बने रहने से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। बुधवार के सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,963 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में किया था। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इक्विटी में 790.16 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि शंघाई, हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को मिलाजुला बंद हुआ था। मुख्य सूचकांक डाओ 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

हाथी चले बाजार... बयान पर बड़ा एक्शन, BPSC अधिकारी पर गिरी गाज! CM ने दिए निलंबन के आदेश

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?