शेयर मार्केट में गिरावट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

शेयर मार्केट में भारी तबाही! लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 275 अंक टूटा सेंसेक्स

Share Market: विदेशी निवेशक लगातार नौ दिनों से बिकवाल बने हुए हैं। सोमवार को FII ने कैश मार्केट में 3,760 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। नेट-नेट आंकड़ा 3,155 करोड़ रुपये की सेलिंग रहा।

मनोज आर्या

Share Market Highlights: घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार, 10 दिसंबर को गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कारोबार के अंत में दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज सुबह मार्केट ओपनिंग के समय हल्की बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि, ट्रेड के साथ-साथ बाजार नीचे की ओर लुढ़कता गया। बाजार के अंत में सेंसेक्स 275.01 अंक या 0.32 प्रतिशतक की गिरावट के साथ 84,391.27 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 81.65 अंक या 0.32 प्रतिशत टूटकर 25,758.00 पर क्लोज हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर में तेजी और 11 में गिरावट रही। इंडिगो के शेयर में 3.17% की गिरावट रही। वहीं बैंकिंग और IT शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। टाटा, सनफॉर्मा, आईटीसी, एनटीपीसी, रिलायंस और एचसीएल टेक्नोलॉजी जैसे शेयरों में तेजी रहा।

दुनिया के अन्य बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.10% गिरकर 50,602 पर और कोरिया का कोस्पी 0.21% बढ़कर 4,135 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42% बढ़कर 25,540 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23% गिरकर 3,900 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 9 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% गिरकर 47,560.29 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.13% चढ़कर और S&P 500 0.088% गिरकर बंद हुए थे।

बिकवाल बने रहे विदेशी निवेशक

विदेशी निवेशक लगातार नौ दिनों से बिकवाल बने हुए हैं। सोमवार को FII ने कैश मार्केट में 3,760 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। नेट-नेट आंकड़ा 3,155 करोड़ रुपये की सेलिंग रहा। इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,225 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी की और अपने 72 दिनों के रिकॉर्ड-बायिंग स्ट्रीक को जारी रखा। मजबूत घरेलू फ्लो से बाजार को सपोर्ट मिलता रहा है।

बाजार पर ग्लोबल संकेतों का असर

बाजार आज ग्लोबल संकेतों, कमोडिटी मूवमेंट, रिकॉर्ड होम-इंवेस्टमेंट फ्लो और भारी IPO एक्शन के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत कर रहे हैं। फेड पॉलिसी से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों का रुख मिला-जुला रहा, जबकि घरेलू मोर्चे पर FII की लगातार बिकवाली और DII की मजबूत खरीदारी का ट्रेंड जारी है।आज कई IPO लिस्टिंग और बड़े कॉर्पोरेट अपडेट भी बाजार में हलचल बढ़ा सकते हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल

चांदी ने घरेलू बाजार में 6,300 रुपये की तेज छलांग के साथ 1,88,665 का ऑल टाइम-हाई को छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सिल्वर 5% उछलकर पहली बार $61 के पार निकली। सोना 200 रुपये बढ़कर 1,29,900 रुपये के पास पहुंचा, जबकि कच्चा तेल करीब 1% फिसलकर $62 के नीचे आया है। मजबूत डॉलर की वजह से क्रूड और बेस मेटल्स दबाव में रहे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें