शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 787 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; तेजी में ये स्टॉक्स

Share Market: सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एक्सिस बैंक, टाइटन, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, इंडिगो,एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, बीईएल, एसबीआई, गेनर्स थे।

मनोज आर्या

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 787.30 अंक या 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,106.85 और निफ्टी 255.15 अंक या 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,968.25 पर था।बाजार के ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.60 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (2.34 प्रतिशत) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी पीएसयू बैंक (2.33 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (2.23 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (2.16 प्रतिशत) और निफ्टी सर्विसेज (1.66 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।

केवल निफ्टी ऑयल एंड गैस (1.37 प्रतिशत) और निफ्टी मीडिया (0.22 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुए। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 815.60 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,492.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 202.55 अंक या 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,853.05 पर था।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एक्सिस बैंक, टाइटन, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, इंडिगो,एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व,पावर ग्रिड, एनटीपीसी, बीईएल, एसबीआई,आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस और एचयूएल गेनर्स थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और सन फार्मा लूजर्स थे। बाजार में तेजी आने की वजह रुपये में तेजी और ईरान-अमेरिका में तनाव कम होने की संभावना को माना जा रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि आरबीआई द्वारा सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने और डॉलर की आपूर्ति में सुधार करने के लिए हाल ही में उठाए गए कदमों से रुपये में 30 पैसे की मजबूती आई और यह 93.00 के आसपास बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी-ईरान तनाव कम होने की उम्मीदों से जोखिम भावना में सुधार से भी इस रिकवरी को सपोर्ट मिला है।

हालांकि, अनिश्चितता का स्तर अभी भी उच्च स्तर पर है। उछाल के बावजूद, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता का दबाव बना हुआ है। यूएसडीआईएनआर के लिए निकट भविष्य में, 92.45 के स्तर पर समर्थन दिखाई दे रहा है, जबकि रुकावट का स्तर 93.75-94.00 के आसपास है।

घरेलू बाजार में FIIs की चाल

घरेलू शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार 23वें दिन बिकवाली करते हुए 8973 करोड़ रुपये निकाले। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 25वें दिन भी खरीदारी जारी रखते हुए कुल 7200 करोड़ रुपये बाजार में डाले। यह ट्रेंड बाजार के लिए अहम रहेगा।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया