Share Market Outlook: मिडिल ईस्ट संकट के बीच सोमवार को कैसा रहेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल

Share Market: विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भी अगले हफ्ते बाजार के लिए अहम होने वाले हैं। बीते करीब छह हफ्तों से एफआईआई शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। मध्य पूर्व में जारी तनाव भी एक अहम फैक्टर होगा।
share market outlook
शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। इस दौरान एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत होगी। वहीं, ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई के रुझान और मध्य पूर्व में तनाव से शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी। एक अप्रैल को सभी कंपनियां ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी करेगी और सरकार जीएसटी संग्रह का डेटा पेश करेगी, जिससे अर्थव्यवस्था में मांग की स्थिति की जानकारी मिलेगी।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत में बीते एक महीने में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। इस कारण से कच्चे तेल की कीमत पर आगामी हफ्ते में निवेशकों की निगाहें होंगी। फिलहाल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 105.32 डॉलर प्रति औंस पर है।

बाजार के लिए विदेशी निवेशक अहम

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भी अगले हफ्ते बाजार के लिए अहम होने वाले हैं। बीते करीब छह हफ्तों से एफआईआई शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। मध्य पूर्व में जारी तनाव भी एक अहम फैक्टर होगा। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को करीब एक महीना हो चुका है और इसके अंत का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, जो कि बाजार पर दबाव बनाने का काम कर रहा है।

पिछले हफ्ते मार्केट में बड़ी गिरावट

23-27 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। इस दौरान निफ्टी 1.28 प्रतिशत या 294.90 अंक गिरकर 22,819.60 और सेंसेक्स 1.27 प्रतिशत या 949.74 अंक गिरकर 73,583.22 पर था। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 757.70 अंक या 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,097.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98.60 अंक या 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,620 पर था।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.05 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 3.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर थे। निफ्टी रियल्टी 3.77 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.42 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.20 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.08 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 1.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी आईटी 1.17 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.35 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com