शेयर मार्केट में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी, 352 अंक टूट्कर बंद हुआ सेंसेक्स; तेल की ऊंची कीमतों का असर

Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 352 अंक गिरा; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और आईटी शेयरों में बिकवाली का दिखा असर।

मनोज आर्या

Highlights:

  • भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ।

  • कारोबार के अंत में सेंसेक्स 352.64 अंक और निफ्टी 50.90 अंक टूटा।

  • कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल ने निवेशकों के रुख को बदला।

Share Market Closing Bell 28th October: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 352.64 अंक या 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,246.03 और निफ्टी 50.90 अंक या 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,698.85 पर बंद हुआ।

गिरावट लार्जकैप तक ही सीमित रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 244.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,274.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 166.20 अंक या 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,634.90 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सूचकांकों में निफ्टी ऑटो (1.45 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1.41 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.38 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (1.15 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.04 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.47 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.35 प्रतिशत) की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स थे।

दूसरी तरफ निफ्टी ऑयल एंड गैस (-2.27 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (-1.98 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (-0.95 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (-0.89 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (-0.89 प्रतिशत) की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, ट्रेंट, एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस और एमएंडएम गेनर्स थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, इटरनल, बीईएल, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा, टाइटन, आईटीसी और एचयूएल लूजर्स थे।

बाजार को लेकर एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहा और ये गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर नकारात्मक असर डाला। बाजार अमेरिकी मध्यावधि चुनावों पर भी करीबी नजर रखे हुए है, ताकि भू-राजनीतिक हालात को लेकर अधिक स्पष्टता मिल सके।

अमेरिकी फेड पर निवेशकों की नजर

मार्केट एक्सपर्ट्स ने आगे कहा कि मजबूत नतीजों, बैंकिंग, ऑटो और फार्मा सेक्टर के लचीलेपन और निचले स्तरों पर की गई खरीदारी की मदद से सूचकांकों ने अपनी शुरुआती गिरावट का एक बड़ा हिस्सा कवर कर लिया। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड की पॉलिसी गाइडेंस पर होगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी