-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Icici Lombard Share Fell Nearly 15 Percent On Weak Quarterly Results
ICICI Lombard: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयरों में भारी गिरावट, तिमाही नतीजों के बाद 15% तक लुढ़का स्टॉक
- Written By: मनोज आर्या
ICICI Lombard Share Crash: कंपनी ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका प्रॉफिट 46% घटकर 403 करोड़ रुपये रह गया। जिसके बाद आज शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
ICICI Lombard Share Price: इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर गुरुवार को सुबह के सत्र में करीब 15 प्रतिशत लुढ़क गया। इसकी वजह कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में बाजार की उम्मीद से कमजोर नतीजे पेश करना था। शुरुआती कारोबार में शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 14.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,544 रुपए के स्तर तक फिसल गया है। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी देखी गई और खबर लिखे जाने तक दोपहर 1:30 बजे यह 11.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,617 रुपये प्रति शेयर पर था।
वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में प्राइवेट सेक्टर की जनरल इंश्योरेंस कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 46 प्रतिशत गिरकर 403.17 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 747.08 करोड़ रुपए था। कंपनी ने इस गिरावट की वजह अधिक क्लेम और अपने मोटर थर्ड-पार्टी पोर्टफोलियो के लिए 165 करोड़ रुपए का रिजर्व प्रोविजन बताया है।
आग से कंपनी को 63 करोड़ का नुकसान
इंश्योरेंस कंपनी ने यह भी कहा कि तिमाही के दौरान उसे आग से 63 करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान हुआ, जिससे उसके कंबाइंड रेश्यो पर एक प्रतिशत अंक का असर पड़ा। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का कंबाइंड रेश्यो पर 2.8 प्रतिशत अंक का बुरा असर पड़ा। नतीजतन, अंडरराइटिंग मुनाफे के एक अहम पैमाने कंबाइंड रेश्यो जून तिमाही में बढ़कर 107.2 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 102.9 प्रतिशत था।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Rupee: कच्चा तेल 85 डॉलर के पार पहुंचा, अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कांप रहा है भारतीय रुपया
कमजोर होती US इकोनॉमी को संभालेंगे रघुराम राजन! RBI के पूर्व गवर्नर समेत 3 भारतीयों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पेट्रोल-डीजल और ATF पर मोदी सरकार ने बढ़ाया टैक्स, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Gold-Silver Rate Today: आज फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, 1.41 लाख पर गोल्ड, जानिए आज सोने-चांदी का भाव
हालांकि, मैनेजमेंट का कहना है कि आग से जुड़े पोर्टफोलियो में नुकसान के ऊंचे बने रहने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने दोहराया कि हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस के लिए लॉन्ग-टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूत बना हुआ है, जिसमें रिटेल हेल्थ, ग्रुप हेल्थ के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा है।
कंपनी के शेयर पर एक्सपर्ट की राय
इसके अलावा, कमजोर तिमाही प्रदर्शन के बाद मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एनालिस्ट्स ने स्टॉक की रेटिंग ‘बाय’ (खरीदने की सलाह) से घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दी है। लंबे समय में स्टॉक का प्रदर्शन खराब रहा है। पिछले एक साल में इसमें लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है और पिछले छह महीनों में यह 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है।
यह भी पढ़ें: Share Market Today: एशियन मार्केट क्रैश के बीच सेंसेक्स 202 अंक चढ़ा, शेयर बाजार की हुई शानदार शुरुआत
पहली तिमाही में 46% घटा प्रॉफिट
ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका प्रॉफिट 46% घटकर 403 करोड़ रुपये रह गया। प्राइवेट सेक्टर की इस इंश्योरेंस कंपनी ने FY26 के अप्रैल-जून पीरियड में 747 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। ICICI लोम्बार्ड ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि प्रॉफिट में यह गिरावट फायर सेगमेंट में हुए दो बड़े नुकसान और मोटर TP पोर्टफोलियो पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से हुई। जून तिमाही में कुल इनकम एक साल पहले के 6,083 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,813 करोड़ रुपये हो गई।
Icici lombard share fell nearly 15 percent on weak quarterly results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rose Benefits For Skin: सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत और स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है गुलाब का फूल
Jul 16, 2026 | 02:02 PMICICI Lombard: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयरों में भारी गिरावट, तिमाही नतीजों के बाद 15% तक लुढ़का स्टॉक
Jul 16, 2026 | 02:02 PME20 पेट्रोल विवाद में पहली बड़ी जीत, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को कार बदलने का दिया आदेश, जानें पूरा मामला
Jul 16, 2026 | 01:57 PMIndian Rupee: कच्चा तेल 85 डॉलर के पार पहुंचा, अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कांप रहा है भारतीय रुपया
Jul 16, 2026 | 01:56 PMमानसून सत्र से पहले विपक्षी एकता तार-तार! परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन में रार, क्या अकेले पड़ जाएगी कांग्रेस?
Jul 16, 2026 | 01:56 PMहकीकत बन रहे जिला इंवेस्टमेंट समिट के करार; JDI की पहल पर नागपुर संभाग में 534 औद्योगिक समूहों ने बढ़ाई रफ्तार
Jul 16, 2026 | 01:55 PMPMRDA और पुणे रिंग रोड बफर जोन में लागू हुआ UDCPR, बहुमंजिला परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
Jul 16, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM













