शेयर बाजार (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 773 अंक उछलकर बंद; जानें तेजी की वजह

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी, सेंसेक्स 773 अंक उछलकर 81,879 पर बंद; बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने किया नेतृत्व। जानें बाजार में तेजी की वजह।

मनोज आर्या

Highlights:

  • भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ।

  • दिन के अंत में सेंसेक्स 772.75 अंक की बढ़त के साथ 81,879.40 पर था।

  • शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई, जिसका नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया।

Share Market Closing Update 11th November 2026: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 772.75 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,879.40 और निफ्टी 210.40 अंक या 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,255.05 पर था।

बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई, जिसका नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। सत्र में निफ्टी बैंक 1.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.94 प्रतिशत और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

लार्जकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बंपर तेजी

इसके अलावा, निफ्टी ऑटो 2.14 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 1.23 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.13 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.06 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.03 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.03 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी -0.53 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी -0.42 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा -0.41 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर -0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 496.55 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,519.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 304.30 अंक या 1.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,489.35 पर था।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, इंडिगो, ट्रेंट, टाटा स्टील, बीएसई, पावर ग्रिड, आईटीसी, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एनटीपीसी, इटरनल, सम फार्मा, इन्फोसिस और टीसीएस लूजर्स थे।

शेयर बाजार को लेकर एक्सपर्ट की राय

जानकारों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों और अमेरिकी टेक शेयरों में आई तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। हालांकि, वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की संभावनाओं ने आईटी शेयरों पर दबाव डाला, जिससे लार्ज-कैप शेयरों ने अपनी शुरुआती बढ़त धीरे-धीरे गंवा दी। दूसरी ओर, स्मॉल-कैप शेयरों ने व्यापक बाजार को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की।

उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों का फार्मा जैसे 'डिफेंसिव' शेयरों से निकलकर ऑटो और बैंकिंग शेयरों की ओर जाना यह संकेत देता है कि बाजार में जोखिम लेने की क्षमता वापस लौट रही है। हालांकि, यह नया ट्रेंड आगे भी बना रहेगा या नहीं, यह भारत के अक्टूबर के महंगाई आंकड़ों और अमेरिका के पीपीआई डेटा पर निर्भर करेगा। इन आंकड़ों से घरेलू कीमतों और वैश्विक ब्याज दरों के भविष्य की दिशा तय होने की उम्मीद है।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा