संजय मशरूवाला 
बिज़नेस

संजय मशरूवाला ने रिलायंस जियो के प्रबंध निदेशक पद से दिया इस्तीफा

रिलायंस जियो के दो प्रबंध निदेशकों में से एक संजय मशरूवाला ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। सूचना में कहा गया है कि यह सूचित किया जाता है कि प्रबंध निदेशक संजय मशरूवाला ने कंपनी के निदेशक पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। यह नौ जून, 2024 से प्रभावी होगा। 76 वर्षीय मशरूवाला एक निपुण पेशेवर हैं और वर्ष 2013 से कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं।

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के दो प्रबंध निदेशकों में से एक संजय मशरूवाला (Sanjay Mashruwala) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। रिलांयस जियो के संस्थापक धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के समय से ही 76 वर्षीय मशरूवाला, रिलायंस के साथ बतौर प्रमुख कार्यकारी जुड़े रहे हैं। वह इसकी कई परियोजनाओं और व्यावसायिक कदमों में शामिल रहे हैं। कंपनी ने कहा कि वह 9 जून से जियो छोड़ देंगे।

बीएसई को दी गई सूचना के अनुसार, अन्य प्रबंध निदेशक पंकज मोहन पवार अपने स्थान पर बने रहेंगे। सूचना में कहा गया है, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि प्रबंध निदेशक संजय मशरूवाला ने कंपनी के निदेशक पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। यह नौ जून, 2024 से प्रभावी होगा।'' 76 वर्षीय मशरूवाला एक निपुण पेशेवर हैं और वर्ष 2013 से कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z