मुकेश अंबानी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Google को टक्कर देने की तैयारी में जियो, बिना Gmail ग्राहकों को मिलेगा 50GB फ्री क्लाउड डेटा

जियो ने ऑफिशियल तौर पर अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ जियो एआई-क्लाउड स्टोरेज की सुविधा शुरू की है। इसका ऐलान 2024 की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हुआ था।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: क्लाउड स्टोरेज मार्केट में अब तक गूगल का दबदबा रहा है, लेकिन अब रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए 50GB तक फ्री क्लाउड स्टोरेज की पेशकश कर इस क्षेत्र में कदम रख दिया है। यह नई सर्विस गूगल ड्राइव के 15GB फ्री स्टोरेज को कड़ी चुनौती दे सकती है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो ने इस ऑफर को 2024 की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में पेश किया था और अब इसे सभी पात्र प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए लागू कर दिया गया है। आइए, इस ऑफर और इसके इस्तेमाल की पूरी जानकारी देखें।

जियो की यह पहल AI Everywhere for Everyone विजन का हिस्सा है। पहले यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स के लिए 100GB तक मुफ्त स्टोरेज के साथ शुरू हुई थी, लेकिन अब यह 50GB तक फ्री स्टोरेज के साथ सभी पात्र ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यूजर्स अपने फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और अन्य डिजिटल सामग्री को सुरक्षित रूप से ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। यह गूगल जैसे प्रतिस्पर्धियों के लिए चुनौती बन सकता है, जो Gmail और Google Drive के साथ सीमित मुफ्त स्टोरेज देते हैं।

कौन उठा सकता है ऑफर का लाभ?

प्रीपेड यूजर्स: 299 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज प्लान वाले ग्राहकों को 50GB फ्री स्टोरेज मिलेगा। इससे कम के प्लान में यह सुविधा नहीं है। पोस्टपेड यूजर्स: सभी पोस्टपेड प्लान्स (जैसे 349, 449, 649 रुपये आदि) के साथ यह ऑफर मुफ्त उपलब्ध है। लाभ: बिना अतिरिक्त शुल्क के डेटा स्टोर करने की सुविधा। बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कस्टमर्स को ये सुविधा दे रहा जियो

जियो ने ऑफिशियल तौर पर अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ जियो एआई-क्लाउड स्टोरेज की सुविधा शुरू की है। इसका ऐलान 2024 की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हुआ था। लेकिन इससे पहले नवंबर 2024 में, जियो ने चुनिंदा यूजर्स के लिए 100 जीबी तक मुफ्त एआई क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी थी, लेकिन अब जियो ने चुनिंदा प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज करने वाले सभी प्रीपेड और सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए 50 जीबी एआई-क्लाउड स्टोरेज की सुविधा पेश की है। इससे जियो यूजर्स अपनी सभी फोटो, वीडियो, दस्तावेज, अन्य डिजिटल सामग्री ऑनलाइन स्टोर कर पाएंगे।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे