रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (सोर्स- डिजाइन फोटो/नवभारत)
बिज़नेस

Reliance Q2 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज का छमाही मुनाफा ₹50,000 करोड़ के पार, किया रिकॉर्ड कारोबार

Reliance Results: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान रिलायंस का शुद्ध लाभ 34% उछलकर 29,550 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, Jio प्लेटफॉर्म्स का लाभ 8,389 करोड़ रुपये रहा।

विष्णु भारद्वाज, मनोज आर्या

Highlights:

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को उत्साहवर्धक वित्तीय नतीजे घोषित किए।

  • रिलायंस का छमाही शुद्ध लाभ 20% बढ़कर 52,746 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

  •  जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही लाभ 14% बढ़कर 8,389 करोड़ रुपये  रहा।

Reliance & Jio Platforms Q2 Results: जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में लाखों निवेशकों को पहले दिन ही 27% का अच्छा मुनाफा प्रदान करने के बाद देश की प्रमुख निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को उत्साहवर्धक वित्तीय नतीजे घोषित किए। कंपनी का छमाही शुद्ध लाभ 20% की बढ़ोतरी के साथ पहली बार 50,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया।

अप्रैल-सितंबर 2026 की अवधि में कंपनी को कुल 52,746 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले वर्ष की पहली छमाही में यह 43,951 करोड़ रुपये था। इसी तरह चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) के दौरान शुद्ध लाभ 34% उछलकर 29,550 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

अप्रैल-जून तिमाही नेट प्रॉफिट 20,946 करोड़ रहा

वहीं, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 20,946 करोड़ रुपये रहा था। रिलायंस का तिमाही कारोबार तो 28% की जोरदार वृद्धि के साथ 362,268 करोड़ रुपये (3.62 ट्रिलियन रुपये) के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार और डिजिटल कारोबार में वृद्धि से कंपनी के मुनाफे को समर्थन मिला, हालांकि खुदरा कारोबार का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

रिफाइनिंग मार्जिन मजबूत, खुदरा कारोबार कमजोर

कंपनी के तेल से लेकर दूरसंचार और खुदरा कारोबार तक फैले व्यवसाय में रिफाइनिंग मार्जिन बेहतर होने से तेल-से-रसायन कारोबार की लाभप्रदता बढ़ी। वहीं, प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (एआरपीयू) में वृद्धि से डिजिटल सेवा कारोबार को भी मजबूती मिली। हालांकि, खुदरा कारोबार के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल वृद्धि की रफ्तार को सीमित कर दिया।

जियो प्लेटफॉर्म्स का लाभ 14% बढ़कर 8,389 करोड़ रुपये

जियो प्लेटफॉर्म्स ने भी अच्छे नतीजे पेश किए हैं। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 13.7% बढ़कर 8,389 करोड़ रुपये रहा। जबकि एकीकृत परिचालन आय 11.4% बढ़कर 40,475 करोड़ रुपये हो गई। शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के बाद यह डिजिटल और दूरसंचार कंपनी के नतीजों की पहली घोषणा है।

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने बुधवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की थी। कंपनी का शेयर सचीबद्ध होने के बाद तीन दिनों में 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब 27% ऊपर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु