RBI  (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?

Indian Economy October 2026: RBI के नवंबर बुलेटिन के मुताबिक, अक्टूबर में रिकॉर्ड निर्यात, GST संग्रह और विदेशी निवेश से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। हालांकि, खुदरा महंगाई 6% के पार पहुंच गई।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • अक्टूबर में भारत का वस्तु निर्यात अब तक के सबसे ऊंचे मासिक स्तर पर पहुंचा।

  • त्योहारों की खरीदारी और GST संग्रह में तेजी से घरेलू आर्थिक गतिविधियों को सहारा मिला।

  • खुदरा महंगाई 6% से ऊपर पहुंची, जबकि विदेशी निवेश बढ़ने से शेयर बाजार को समर्थन मिला।

RBI November Bulletin 2026: दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं में चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूती बनाए रखी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को जारी नवंबर बुलेटिन में यह बात कही। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, अक्टूबर में घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी रहीं। बेहतर ऋण मांग और लगातार जारी आर्थिक गतिविधियों ने अर्थव्यवस्था को सहारा दिया। इस दौरान रिकॉर्ड निर्यात और विदेशी निवेश के प्रवाह ने भी बाजार को मजबूती दी।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का वस्तु निर्यात

RBI के मुताबिक, अक्टूबर में भारत का वस्तु निर्यात अब तक के सबसे ऊंचे मासिक स्तर पर पहुंच गया। निर्यात में लगातार सातवें महीने दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। इसके चलते पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले व्यापार घाटा कम रहा।

इस दौरान बाह्य वाणिज्यिक उधार (ECB) और अनिवासी भारतीयों (NRI) की जमा में भी शुद्ध प्रवाह मजबूत बना रहा। वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) बढ़ने से शेयर बाजार को भी समर्थन मिला।

त्योहारों की खरीदारी और GST संग्रह ने बढ़ाई आर्थिक गतिविधियां

केंद्रीय बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही की शुरुआत भारतीय कंपनियों के मजबूत प्रदर्शन के साथ हुई है। दूसरी तिमाही के कॉरपोरेट नतीजों में भी इसकी झलक देखने को मिली। अक्टूबर में त्योहारों के दौरान बढ़ी खरीदारी ने बाजार में मांग को गति दी और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े प्रमुख संकेतक सकारात्मक बने रहे।

अक्टूबर में GST कलेक्शन में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई। जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा मासिक संग्रह रहा। आरबीआई के अनुसार, यह घरेलू खपत और आर्थिक गतिविधियों में मजबूती का संकेत है।

महंगाई 6 फीसदी के पार

अर्थव्यवस्था की मजबूती के बीच महंगाई के मोर्चे पर चुनौती भी सामने आई। आरबीआई बुलेटिन के मुताबिक, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर (CPI) बढ़कर 6 फीसदी से ऊपर पहुंच गई। इसमें सबसे बड़ी भूमिका खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की कीमतों की रही। इसके अलावा ईंधन और कोर महंगाई में भी कुछ तेजी दर्ज की गई।

सरकारी खर्च में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के वित्तीय घाटे से जुड़े प्रमुख संकेतक वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में पिछले साल की समान अवधि से अधिक रहे। हालांकि, इस दौरान पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही। इससे बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का लगातार जोर दिखाई देता है।

पांच साल में सबसे तेज रही रिजर्व मनी

आरबीआई ने बताया कि अक्टूबर में रिजर्व मनी और प्रचलन में मौजूद मुद्रा की वृद्धि दर पिछले पांच वर्षों के सबसे ऊंचे स्तर पर रही। बैंक ऋण में भी मजबूत वृद्धि जारी रही। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, यह निवेश और उपभोग से जुड़ी गतिविधियों में निरंतरता को दर्शाता है।

विदेशी निवेशकों की वापसी से शेयर बाजार गुलजार

अक्टूबर के आखिरी दिनों से भारतीय शेयर बाजारों में सुधार देखने को मिला। बेहतर कॉरपोरेट नतीजों, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की वापसी ने बाजार को मजबूती दी।

इसके अलावा, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और वैश्विक निवेश माहौल में सुधार के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का ऋण बाजार में निवेश भी बढ़ने लगा। आरबीआई के मुताबिक, भारतीय रुपया अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से मजबूत होना शुरू हुआ और नवंबर में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ने के साथ इसमें और मजबूती आई।

वैश्विक बाजारों पर महंगाई का दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर आरबीआई ने कई जोखिमों की ओर भी ध्यान दिलाया है। बुलेटिन के मुताबिक, आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं, ऊर्जा की ऊंची कीमतें और भू-राजनीतिक तनाव दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं के सामने चुनौतियां बने हुए हैं।

लगातार महंगाई के दबाव के कारण पिछले तीन महीनों में दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने सख्त मौद्रिक नीतियां जारी रखीं। वहीं, एआई से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट और सरकारी बॉन्ड की ऊंची यील्ड ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ाया है।

अक्टूबर और नवंबर में तकनीकी कंपनियों के शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन और एआई में निवेश को लेकर बढ़ती चिंताओं का असर भी वैश्विक बाजारों पर दिखाई दिया। -एजेंसी इनपुट के साथ

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

झारखंड में SIR पर सरकार का विरोध, 38% मतदाताओं के प्रभावित होने का दावा; प्रक्रिया रोकने की मांग

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी