रेलवे कर्मियों के किलोमीट्रेज अलाउंस में बढ़ोतरी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

रेलवे कर्मियों की मौज: किलोमीट्रेज अलाउंस में जोरदार बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2024 से मिलेगा 2 साल का मोटा एरियर

Railway Running Staff KMA Hike: रेल मंत्रालय ने रनिंग स्टाफ के किलोमीट्रेज अलाउंस (KMA) में बढ़ोतरी की है। 1 जनवरी 2024 से लागू इस फैसले से कर्मचारियों को 2 साल का एरियर और बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। 

प्रिया सिंह

Railway Running Staff KMA Hike: रेल मंत्रालय ने शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए रेलवे के रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीट्रेज अलाउंस (KMA) में बड़ी वृद्धि की घोषणा की है। यह फैसला महंगाई भत्ता (DA) 50 प्रतिशत होने के बाद लिया गया है और इसे 1 जनवरी 2024 से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले से लोको पायलट और गार्ड जैसे कर्मचारियों को पिछले दो सालों का बकाया एरियर भी उनके बैंक खातों में एक साथ मिलेगा।

किसे मिलेगा फायदा

इस नई बढ़ोतरी का सीधा फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जो सीधे तौर पर ट्रेन संचालन या रनिंग ड्यूटी से जुड़े हुए हैं। इसमें मेल, पैसेंजर और गुड्स ट्रेनों के लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, शंटिंग स्टाफ और ब्रेक्समैन के साथ गार्ड (ट्रेन मैनेजर) शामिल हैं। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के अनुसार कर्मचारियों को बढ़ा हुआ पैसा इसी अप्रैल महीने से मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

भत्ते की नई दरें

मंत्रालय द्वारा जारी नई दरों के अनुसार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लोको पायलट को अब प्रति 100 किलोमीटर के लिए 606 रुपये मिलेंगे। पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट के लिए यह दर 600 रुपये और गुड्स ट्रेन के पायलटों के लिए 594 रुपये निर्धारित की गई है। असिस्टेंट लोको पायलट को अब 430 रुपये प्रति 100 किलोमीटर मिलेंगे, जबकि शटिंग ग्रेड-1 के लिए दर 461 रुपये तय की गई है।

ट्रैफिक स्टाफ के रेट

ट्रैफिक रनिंग स्टाफ यानी गार्डों के लिए भी नई दरें जारी की गई हैं, जिसमें मेल या एक्सप्रेस गार्ड को 549 रुपये प्रति 100 किमी मिलेंगे। सीनियर पैसेंजर और गुड्स गार्ड के लिए नया रेट 543 रुपये है, जबकि साधारण गुड्स गार्ड को 537 रुपये प्रति 100 किमी मिलेंगे। असिस्टेंट गार्ड के लिए नई दर 305 रुपये प्रति 100 किमी तय की गई है, जिससे उनके मासिक वेतन में उछाल आएगा।

सैलरी पर बड़ा असर

सैलरी के गणित को समझें तो अगर किसी गार्ड की बेसिक सैलरी 40,000 रुपये है, तो वह केएमए के जरिए काफी अतिरिक्त कमा सकता है। उदाहरण के लिए निजामुद्दीन से झांसी तक की 411 किमी की यात्रा पर एक मेल गार्ड को करीब 2196 रुपये अतिरिक्त अलाउंस मिलेगा। अगर वह महीने में 24 दिन ड्यूटी करता है, तो उसे सैलरी के अतिरिक्त लगभग 52,704 रुपये का भुगतान केएमए के रूप में होगा।

क्यों जरूरी है केएमए

रेलवे रनिंग स्टाफ को यह विशेष भत्ता इसलिए दिया जाता है क्योंकि वे कठिन हालातों और लंबी दूरी की अनियमित ड्यूटी में काम करते हैं। चूंकि ये कर्मचारी लगातार सफर में रहते हैं, इसलिए उन्हें सामान्य डेली अलाउंस (TA/DA) की सुविधा नहीं मिल पाती है। इसकी भरपाई के लिए उन्हें प्रति किलोमीटर यात्रा के हिसाब से भुगतान किया जाता है जिसमें न्यूनतम गारंटी भी शामिल होती।

मनोबल में होगी वृद्धि

किलोमीट्रेज अलाउंस रनिंग स्टाफ की आय का एक बहुत बड़ा हिस्सा होता है और इसमें वृद्धि होने से कर्मचारियों का मनोबल जरूर बढ़ेगा। अब कर्मचारी जितनी ज्यादा दूरी तक ट्रेन चलाएंगे, उनकी कुल मासिक कमाई भी उसी अनुपात में लगातार बढ़ती चली जाएगी। एरियर के साथ आने वाली यह बड़ी रकम आठवें वेतन आयोग के लागू होने से पहले कर्मचारियों के लिए तोहफा है।

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी