-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- 8th Pay Commission Government Denies Proposal Central Employees Salary Shock
सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी! 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा बयान, ‘साफ इनकार’ से मचा हड़कंप
- Written By: मनोज आर्या
8th Pay Commission: राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा के सवाल के जवाब में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सरकार की ओर से जवाब दिया है।

आठवां वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो)
8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग को लेकर देशभर में उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। लेकिन इसी बीच राज्यसभा में सरकार के एक जवाब ने केंद्रीय स्वायत्त संस्थानों (Autonomous Bodies) के कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसे कर्मचारियों के लिए पति-पत्नी को एक ही स्टेशन पर पोस्टिंग (8th pay commission spouse posting policy) देने की कोई नई योजना या प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा के सवाल के जवाब में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने 30 सितंबर 2009 के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) आदेश के जरिए पति-पत्नी को एक ही स्टेशन पर पोस्टिंग देने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन यह सुविधा केवल उन मामलों में लागू होती है, जहां पति या पत्नी में से कोई एक केंद्रीय सरकारी सेवा में हो।
कर्मचारियों को नहीं मिलेगी सुविधा!
सरकार ने साफ शब्दों में कहा कि इस नीति को केंद्रीय वित्तपोषित स्वायत्त (Centrally Funded Autonomous) या वैधानिक संस्थाओं (Legal Entities) तक बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। यानी साफ है कि देशभर में सैकड़ों केंद्रीय ऑटोनॉमस संस्थानों में काम कर रहे हजारों दंपत्ति कर्मचारियों को यह सुविधा अभी भी नहीं मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
अब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
इंप्लॉईज फेडरेशन ने खड़े किए सवाल
इस जवाब पर ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉईज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्रीय ऑटोनॉमस बॉडीज के कर्मचारियों को आज तक स्पाउस आधार पर एक ही स्टेशन पर काम करने के लिए ट्रांसफर की सुविधा नहीं मिल पाई है और सरकार इस पर विचार करने को भी तैयार नहीं दिख रही।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब IAS, IPS, DANICS और DANIPS जैसे अलग-अलग कैडर में काम करने वाले अधिकारियों को भी स्पाउस ग्राउंड पर ट्रांसफर मिल सकता है, तो एक ही मंत्रालय के अंतर्गत काम कर रही अलग-अलग ऑटोनॉमस संस्थाओं में कार्यरत दंपत्ति को एक स्टेशन पर पोस्टिंग देने में आखिर समस्या क्या है।
कर्मचारियों के लिए उठाई मांग
डॉ. पटेल ने सरकार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जैसे अभियानों की याद दिलाते हुए कहा कि जब वन नेशन वन राशन, वन नेशन वन पेंशन (OROP) और एक देश एक विधान जैसे बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, तो ऑटोनॉमस संस्थानों के कर्मचारियों के लिए समान ट्रांसफर नीति बनाना कोई मुश्किल काम नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Share Market: तीन दिन के ‘सूखे’ के बाद बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 939 अंक उछलकर 75,000 के पार!
उन्होंने कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मांग की कि आठवें वेतन आयोग पर चर्चा से पहले सरकार को इन कर्मचारियों की इस बड़ी समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि हजारों परिवारों को अलग-अलग शहरों में रहने की मजबूरी से राहत मिल सके।
8th pay commission government denies proposal central employees salary shock
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













