पोस्ट ऑफिस स्कीम (सौ. फाइल फोटो ) 
बिज़नेस

Post Office की धमाकेदार स्कीम, 400 रुपये की करें सेविंग और मिलेंगे 70 लाख

पोस्ट ऑफिस के द्वारा कई प्रकार की सेविंग स्कीम्स चलायी जाती हैं। इनमें से एक स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना है, जिसमें आपको शानदार ब्याज के साथ ही बेहतरीन रिटर्न भी मिलता हैं।

अपूर्वा नायक

Sukanya Samridhi Yojana: पोस्ट ऑफिस की ओर से कई सारी सेविंग स्कीम्स चलायी जाती हैं। इनमें से कई ऐसी स्कीम्स है, जो बिना मैच्योरिटी के रिस्क के आपको शानदार रिटर्न देती हैं। हालांकि इसकी शर्त है कि इसके लिए आपको अच्छी खासी सेविंग को इंवेस्टमेंट करना होगा।

अक्सर देखा जाता है कि लोग पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम में बहुत कम पैसे से इंवेस्टमेंट की शुरुआत करते हैं, जिसके कारण उन्हें एक बड़ी अमाउंट नहीं मिल पाती है। हालांकि अगर वे एक सही राशि के साथ इंवेस्टमेंट करने की शुरुआत करते हैं, तो भविष्य में उन्हें अच्छा-खासा प्रॉफिट मिल सकता है।

आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको या आपके परिवार को लमसम अमाउंट दे सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम सुकन्या समृद्धि स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत अभी 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है और ये स्कीम पूरी तरीके से टैक्स फ्री है।

हर साल इतने रुपये करने होंगे जमा?

इस स्कीम को आप अपनी बेटी के नाम पर खोल सकते हैं और उसकी एजुकेशन से लेकर शादी तक के खर्च को इस स्कीम से मिलने वाली राशि से पूरा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक का सालाना इंवेस्टमेंट कर सकते हैं। 10 साल से कम आयु की बेटी के लिए आप ये अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इसमें एक परिवार से मैक्सिमम दो लड़कियों का अकाउंट ओपन हो सकता है, लेकिन अगर जुड़वा बच्चे हैं, तो 3 लड़कियों का भी अकाउंट खुल सकता है। अकाउंट खोलने की तारीख से मैक्सिमम 15 साल पूरे होने तक इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है। अगर किसी फाइनेंशियल ईयर में अकाउंट में कम से कम 250 रुपये डिपॉजिट नहीं किए जाते हैं, तो अकाउंट डिफॉल्ट हो जाएगा और इसे दोबारा 15 साल के अंदर ही ओपन करवा सकते हैं।

400 रुपये की सेविंग से 70 लाख तक

अगर आप भी इस स्कीम के अंतर्गत अपनी बेटी के नाम पर ये अकाउंट खोलते हैं और मैच्योरिटी के बाद 70 लाख रुपये चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले हर दिन लगभग 400 रुपये की सेविंग करनी होगी, जो महीने में 12500 रुपये हो जाएगी यानी साल के 1.5 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। अब बेटी के 5 साल की उम्र से इसमें सालाना 1.5 लाख रुपये की इंवेस्टमेंट करना अभी से शुरु कर दें।

मैच्योरिटी पूरी होने पर यानी 21 सालों के बाद बेटी के नाम पर टोटल 69,27,578 रुपये जमा हो जाएंगे। इस बात का ध्यान रहे कि आपको केवल 15 सालों तक ही इंवेस्टमेंट करना है। इसमें अकेले ब्याज से ही 46,77,578 रुपये की कमाई हो जाएगी और टोटल इंवेस्टमेंट 22,50,000 रुपये का हो जाएगा।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस