केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत? भारतीय कपड़ों पर 'जीरो टैरिफ' लगा सकता है अमेरिका, पीयूष गोयल का दावा

Piyush Goyal: पीयूष गोयल का इस संबंध में बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। कांग्रेस लगातार निशाना साध रही है।

मनोज आर्या

India-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत को एक के बाद एक राहत मिल रही है। पहले भारत-अमेरिका डील की फैक्टशीट में बड़े बदलाव करते हुए कुछ शर्तों में छूट दी गई, तो अब एक दिन बाद ही और रियायतें मिलने की संभावना नजर आ रही हैं। इसका खुलासा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि भारत के कपड़ा सेक्टर को और भी लाभ मिलेंगे, जो अमेरिका द्वारा बांग्लादेश को दिए गए हैं।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में अहम भूमिका निभाने वाले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया कि बांग्लादेश की तरह, भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर को भी अंतिम समझौते पर साइन होने के बाद शून्य टैरिफ (Zero US Tariff) की सुविधा मिलने की उम्मीद है। उनके इस बयान से भारत के कपड़ा निर्यातकों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अमेरिका-बांग्लादेश व्यापार समझौते ने इस बिजनेस के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

राहुल गांधी के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार

पीयूष गोयल का इस संबंध में बयान ऐसे समय में दिया है, जब भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। गौरतलब है कि कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ यह समझौता डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह आत्मसमर्पण है। अब पीयूष गोयल ने उनके बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संसद में एक और झूठ फैलाया कि व्यापार समझौते से भारत की तुलना में बांग्लादेश को अधिक लाभ मिला है।

बांग्लादेश की तरह भारती टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ

वाणिज्य मंत्री ने कांग्रेस कहा कि जिस प्रकार बांग्लादेश को यह सुविधा मिली है कि अगर अमेरिका से कच्चा माल खरीदा जाता है और उसे संसाधित करके कपड़ा तैयार करके फिर इसका निर्यात किया जाता है, तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि भारत को भी यही सुविधा मिलेगी।

अंतिम समझौते में ये शामिल होगा- पीयूष गोयल

इस संबंध में विस्तार से बताते हुए पीयूष गोयल ने साफ किया कि यह पार्ट पिछले सप्ताह दोनों देशों द्वारा जारी किए गए अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क में शामिल नहीं हो सकता है, लेकिन यह अंतिम समझौते में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि अभी हमारा व्यापार समझौता तैयार हो रहा है और जब ये अंतरिम समझौता अंतिम रूप ले लेगा, तब आपको इसकी हर बारीकी समझ में आने लगेगी।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर